युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करा कर स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा : ऋतु खण्डूडी भूषण*।

*28 सितंबर 2024 । देहरादून*

आज देहरादून के रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में ऑल इण्डिया लायर्स स्पोर्ट्स एसोशिएशन और देवभूमि लायर्स क्रिकेट एसोशिएशन संयुक्त तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार का मुख्य विषय “नशीले पदार्थ और युवाओं पर इसका प्रभाव” विषय रहा जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

सेमीनार का उद्देश्य युवा पीढ़ी को ड्रग्स के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक-आर्थिक परिणामों के प्रति जागरूक करना था। ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने उद्धबोधन में कहा, इक्कीसवीं सदी का युवा ऊर्जावान है हमें उसे रचनात्मकता की ओर ले जाना होगा “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। यदि वे ड्रग्स की गिरफ्त में आ जाते हैं, तो यह न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज के विकास को भी बाधित करता है।”

उन्होंने इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि ड्रग्स का सेवन मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि समाज में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और इसके दुष्परिणामों को रोकने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

हम सभी जानते हैं कि नशे की लत से युवा मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। यह उनके शिक्षा, करियर और सामाजिक संबंधों को प्रभावित करता है। ऐसे में, हमारा दायित्व बनता है कि हम न केवल स्वयं को, बल्कि अपने दोस्तों और परिवारों को भी इस समस्या के हल निकालने में सहभागी बनायें ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आज हम यहाँ इसलिए एकत्र हुए हैं ताकि इस गंभीर समस्या के खिलाफ एकजुट हो सकें। समाज में सन्देश देना होगा कि जागरूकता ही इसका बचाव है । शिक्षा और संवाद के माध्यम से हम युवाओं को इस दिशा में प्रेरित कर सकते हैं कि वे ड्रग्स के दुष्परिणामों से अवगत हों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हों।राज्य सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, लेकिन यह एक सामूहिक प्रयास है। प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा वर्ग, को अपनी भूमिका निभानी होगी। हमें एक सशक्त समाज की आवश्यकता है, जहाँ नशे का स्थान न हो।

सेमीनार सुप्रीम कोर्ट के न्याधीश सुंधाशु धुलिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे जैसी आदतों दुर रखने के लिए बेहतरीन प्रयास करने होगें

सेमीनार में अनेक न्यायधीशों, वकीलों व विशेषज्ञों भी भाग लिया, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और ड्रग्स से निपटने के लिए उपायों पर चर्चा की। विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

सेमिनार के पश्चात ऑल इंडिया लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन और देवभूमि लॉयर्स क्रिकेट एसोसिएशन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्र में जस्टिस सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया सुधांशु धूलिया ,जस्टिस अत्ताऊ रहमान मसूदी, जस्टिस पंकज पुरोहित, जस्टिस आलोक वर्मा, पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह ,पूर्व जस्टिस एन एस धानिक ,पूर्व जस्टिस जे सी एस रावत, बार एसोसिएशन हाई कोर्ट के अध्यक्ष डी एस मेहता ,बार एसोसिएशन हाई कोर्ट सचिव वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 12 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 24 views