वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने पुनर्गठन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की

प्रदेश के वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में पुनर्गठन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की।

 

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य से अलग होने के पश्चात उत्तराखण्ड को बने हुए 24 साल हो गये हैं परन्तु कुछ संपत्तियों का बंटवारा अभी शेष है, जिसपर पुनर्गठन विभाग लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि कुछ बिन्दुओं को निस्तारित कर दिया गया है तथा कुछ बिन्दुओं का निस्तारण अभी शेष है जिसपर कार्यवाही गतिमान है।

 

मंत्री ने कहा कि हरिद्वार में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 697 हेक्टेयर भूमि का उपयोग कुम्भ मेला या अन्य आयोजन हेतु उपयोग किये जाने पर सहमति बनी है। हरिद्वार तथा उद्यमसिंह नगर की कुल 24 नहरों का हस्तांतरण उत्तराखण्ड सरकार को किया गया है, इसी तरह हरिद्वार स्थित गंग नहर में स्पोर्ट्स गतिविधि पर भी उत्तर प्रदेश के साथ सहमति बनी है।

 

पुनर्गठन मंत्री ने कहा कि लम्बित परिसंपत्तियों के बंटवारे हेतु ऊर्जा विभाग, सिंचाई विभाग तथा वन विभाग के साथ आगामी कुछ दिनों में संयुक्त बैठक ली जायेगी तथा आवश्यकता होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों से भी उक्त के विषय में चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 

इस अवसर पर सचिव, पुनर्गठन विभाग, डाॅ. नीरज खैरवाल, संयुक्त सचिव, पुनर्गठन विभाग, देवेन्द्र सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views