आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत बुग्गावाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, “जनस्वास्थ्य के दुश्मनों पर कसा शिकंजा

*हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा 10 क्विंटल नकली मावा*

*“त्योहारों से पहले बुग्गावाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही- फर्जी मावा गिरोह का किया भंडाफोड़”*

*नकली मावा बनाने वालों की खैर नहीं — बुग्गावाला पुलिस ने बरामद किया 10 क्विंटल नकली मावा*

*आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने फर्जी मावा बनाने वालों पर कसी नकेल”*

*त्योहार के सीजन में मिलावटखोरों पर बुग्गावाला पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी*

*एसएसपी हरिद्वार- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नकली खाद्य पदार्थो का कारोबार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत आम जनता की नसों मे जहर घोलने वाले नकली खाद्य पदार्थ (नकली मावा, नकली पनीर आदि) बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस ने मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर दिनांक 16.10.2025 को चौकी अमानतगढ मे बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनो की सघन चैकिग की गयी।

चैकिंग के दौरान एक महिन्द्रा कार को चैक किया गया तो वाहन मे लगभग 10 कुन्तल नकली मावा प्लास्टिक के कट्टो मे भरा पाया गया । जिसकी कीमत लगभग 02 लाख रु0 बताई जा रही है। वाहन चालक मौ0 आरिफ से पूछताछ की गयी तो बताया कि वह इस नकली मावे को मुजफ्फरनगर से देहरादून शहर मे बिक्री हेतु लेकर जा रहा था ।

मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाया गया माल की सैंपलिंग कर शेष माल को मौके पर नष्ट किया गया वाहन को मौके पर सीज कर चालक को आवश्यक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया ।

*विवरण आरोपित-*

(1) मौ0 आरिफ पुत्र नईम उम्र 24 वर्ष नि0 सुभाषनगर थाना मंडी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0

*विवरण बरामदगी*

एक महिन्द्रा कार व 10 कुन्तल अवैध नकली मावा (कीमत लगभग 02 लाख रुपए)

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक भगवान महर

2-उ0नि0 देवेन्द्र चौहान चौकी प्रभारी अमानतगढ

3- हे0का0 कुश कुमार

4- हे0का0 प्रवीण

5-कानि0 रमेश राणा

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 7 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views