शांतिकुंज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिव्राजक गरिमा शिविर का शुभारंभ

हरिद्वार 14 अक्टूबर।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिव्राजक गरिमा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या तथा शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या ने प्रतिभागियों को युग निर्माण का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि परिव्राजक युग निर्माण मिशन का सच्चा प्रतिनिधि है और वह समाज में जागरण, संस्कार और सेवा के सूत्रधार है। सेवा, साधना और संगठन पर आधारित जीवन शैली ही युगधर्म है, जिसे सभी अपने जीवन में आत्मसात कर समाज को दिशा दे रहे हैं।

शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने कहा कि परिव्राजक देश-विदेश में प्रज्ञा संस्थानों के माध्यम से रचनात्मक कार्यक्रमों का संचालन करते हुए जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। इनकी गरिमा, समर्पण एवं सेवाभाव के मद्देनजर यह शिविर विशेष रूप से आयोजित किया गया है। ज्ञात हो कि शांतिकुंज के देश-विदेश में 5000 से अधिक प्रज्ञा संस्थान सक्रिय हैं, जहाँ ये परिव्राजक स्थानीय परिजनों के सहयोग से यज्ञीय, नैतिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ संचालित करते हैं। तीन दिवसीय इस शिविर में विचारशील व्याख्यान, आत्म मंथन सत्र, प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आदि विविध गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा विकास एवं नैतिक उन्नयन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

शांतिकुंज स्थित शक्तिपीठ प्रकोष्ठ के अनुसार यह शिविर विशेष रूप से परिव्राजक सेवा में संलग्न कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण, श्रद्धा-संवर्धन एवं मिशन के जन्मशताब्दी लक्ष्यों के प्रति दायित्वबोध को जाग्रत करने हेतु आयोजित किया गया है।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views