राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार 24 सितम्बर, 2024 । महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा इकाई द्वारा आने वाली गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छ समाज हेतु गांधीवादी विचार’ विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास एवं युवाओं के व्यक्तित्व प्रगति हेतु गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता हमेशा से ही समाज में रही है। उन्होंने कहा क भविष्य में भी गांधी जी के स्वच्छता सम्बन्धी विचारों को महत्व रहेगा। प्रो. बत्रा ने रा.से.यो. की पृष्ठभूमि को प्रकाशित करते हुए बताया कि महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष पर रा.से.यो. की औपचारिक शुरूआत डाॅ. वी.के.आर.वी.राव द्वारा तात्कालिक सभी राज्यों के 37 विश्वविद्यालयों से 24 सितम्बर, 1969 से प्रारम्भ की गयी। साथ ही छात्राओं से स्वयं से पहले आप को सार्थक करने की अपील करते हुए प्रेरणादायी संवाद स्थापित किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगे आने वाला दौर युवाओं एवं गांधीवादी विचारों का है, क्योंकि स्वच्छता पर ही सामाजिक स्वास्थ्य निर्भर करता है एवं स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक सामाजिक प्रासंगिकता रखती है।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 वर्ष पूर्ण होने पर छात्रा स्वयंसेविकाओं द्वारा निरन्तर किये जाने वाले सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय सेवा हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में शालिनी बी.ए. पंचम सेमेस्टर ने प्रथम, यासमीन बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय तथा बी.काॅम. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कीर्ति सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल की भूमिका का निवर्हन डाॅ. लता शर्मा, श्रीमती रूचिता सक्सेना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिव कुमार चैहान, डाॅ. वन्दना सिंह, कु. शाहीन, कु. भव्या भगत, कु. साक्षी, मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित रा.से.यो. की स्वयंसेविकाओं में शालिनी, शगुन, निधि, नेहा, यासमीन पूर्णिमा, वैष्णवी, कंचन, कशिश ठाकुर, खुशी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 5 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views