गायत्री विद्यापीठ में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल प्रमुख शैफाली पण्ड्या व मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया शुभारंभ

हरिद्वार 12 अक्टूबर।

गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में वैदिक परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन किया गया, जिसे विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या एवं अतिथियों ने संपन्न किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेल भावना से ओतप्रोत होकर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जनपदों से आए २५० पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों में जहां एक ओर खिलाडिय़ों ने कुश्ती के रोमांचक दांव-पेच दिखाए, वहीं कई बाउट्स में रेफरी को निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। कुछ प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने अपने अनुभव और तकनीक से अत्यंत कम समय में मुकाबला जीतकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन हेतु सांसद डॉ कल्पना सैनी, गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री आशुतोष भण्डारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री बृजपाल सिंह राठौर रहे।

प्रतियोगिता के अंत में विजयी खिलाडिय़ों को श्रीमती शैफाली पण्ड्या एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 7 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views