जल्द बनेगा रामानंद इंस्टिट्यूट उत्तराखण्ड मुक्त विश्‍वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्‍वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश कुमार बनकोटी ने रामानंद इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज एवं संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने कहा की रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट को उत्तराखण्ड मुक्त विश्‍वविद्यालय का जल्द ही अध्ययन केंद्र बनाने की औपचारिकताएं संपन्न करा कर अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा। रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में वार्षिक खेलो का भी आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में उत्तराखण्ड मुक्त विश्‍वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश कुमार बनकोटी ने वॉलीबॉल मैच के दौरान अवगत कराया। बृजेश कुमार बनकोटी ने संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज का धन्यवाद किया और बताया की किस प्रकार सभी छात्र इसका फायदा उठा सकते हैं। उत्तराखण्ड मुक्त विश्‍वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश कुमार बनकोटी ने सभी खेलने वाले छात्रों का भी उत्साहवर्धन किया। संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने सभी छात्रों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, कुसुम लता, सचिन विश्नोई, डॉ रोहित,डॉ ज्योति, अमित, हिमांशु, कविता, संदीप, संगीता, श्वेता, मंजीत, डॉ अनुराधा, कनिष्का, प्रज्वल, विश्वजीत, पवन, संजय, सौरभ, शिखा, शिवांगी, भाग्यलक्ष्मी, निकिता, मनविंदर, निकिता, आरती, नेहा, मोनिका, प्रियांशु, गरिमा,नीतू, हेमंत,मनीषा, वैशाली, कुनिका, मितांशी, निहारिका एवं सभी अन्य अध्यापकगण मौजूद रहें।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views