राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुआ देसंविवि के आलोक

विवि के अभिभावकद्वय सहित विवि परिवार ने दी बधाई

हरिद्वार 7 अक्टूबर।

देवभूमि उत्तराखण्ड स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के श्री आलोक कुमार पाण्डेय को राष्ट्रपति भवन-नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक श्री आलोक कुमार पांडेय ‘माय भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रपति पुरस्कार 2022-23’ से सम्मानित किया गया है। इस समारोह में राष्ट्रपति भवन देसंविवि को परिवार के साथ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

देसंविवि के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी, कुलपति श्री शरद पारधी, कुलसचिव श्री बलदाऊ सहित विवि परिवार ने श्री आलोक कुमार को बधाई दी। श्री आलोक पाण्डेय ने डिजिटल साक्षरता, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, डिजिटल इंडिया जैसे जन-कल्याणकारी अभियानों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई। जल संरक्षण (आकल प्रयोग), प्लास्टिक मुक्त भारत और स्वच्छता अभियान जैसे अभियानों को भी सक्रिय नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने अपने एनएसएस कार्यकाल में समाजहित एवं राष्ट्रहित में अनुकरणीय योगदान दिया और  विश्वविद्यालय के आदर्शों को जीवंत करते हुए मानव सेवा के विविध क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य किए। श्री आलोक ने 710 पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने में योगदान दिया। साथ ही अनेक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर समाज को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया और स्वयं पांच बार रक्तदान कर सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया।

इस  उपलब्धि पर देसंविवि के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि आलोक पांडेय ने एनएसएस में निस्वार्थ सेवा, अनुशासन एवं समर्पण के माध्यम से देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मूल्यों को उजागर किया है। यह पुरस्कार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत की तरह काम करेगा। विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदोलिया ने कहा कि एनएसएस विश्वविद्यालय के लिए यह पुरस्कार गर्व की बात है, जो सभी स्वयंसेवकों को और अधिक निष्ठा व समर्पण से समाज सेवा में योगदान हेतु प्रेरित करेगा।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 7 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views