कश्यप समाज आश्रम के वार्षिक सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, शिक्षा और एकजुटता पर दिया गया जोर

हरिद्वार।

कश्यप समाज आश्रम, हरिद्वार के 35वें वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को महर्षि कश्यप घाट पर धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सतीश कुमार कश्यप ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज राजनीतिक और सामाजिक रूप से आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज को प्रगति की ओर ले जाएं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने युवाओं को नशा छोड़ने और एकजुट होकर समाज के विकास में भागीदार बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है जब युवा जागरूक और संगठित हों।

अजीतपुर के पूर्व प्रधान मायाराम कश्यप ने समाज की राजनीतिक भागीदारी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कश्यप समाज की संख्या लाखों में होने के बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण्य है। उन्होंने समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, महामंत्री जुगेंद्र सिंह कश्यप, अंकुश राज, पवन कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, राजबीर कश्यप, बिशनपाल कश्यप सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार…

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 3 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 5 views