रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ का शुभारम्भ

रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में आज से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ का शुभारम्भ हो गया है।

रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ का आरम्भ संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींन्द्र पुरी जी महाराज ने फीता खोलकर किया। रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में हर वर्ष विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओ में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट हैं।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींन्द्र पुरी जी महाराज ने सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल-कूद करने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ये हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं, तनाव कम करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, अनुशासन सिखाते हैं और टीम वर्क को बढ़ावा देते हैं। खेल हमें बेहतर नींद, बेहतर श्वसन क्रिया और हृदय स्वास्थ्य प्रदान करते हैं, साथ ही ये सामाजिक और व्यक्तिगत विकास के लिए भी आवश्यक हैं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की खेल व्यक्ति में आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाते हैं, जिससे व्यक्तिगत क्षमता में सुधार होता है।

वार्षिक प्रतियोगिताओ के पहले दिन बैडमिंटन का आयोजन किया जाना हैं, जिसका शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींन्द्र पूरी जी महाराज एवं संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने प्रथम शॉट लगाकर किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में एमबीए, बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स), बीफार्मा, डीफार्मा, बीटेक एवं पॉलिटेक्निक विभाग से सौ से अधिक छात्र एवं छात्राये प्रतिभाग कर रहे है।

इस अवसर पर डॉ मयंक गुप्ता मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, कुसुम लता, रोहित, सचिन, मंजीत, संगीता, स्वप्निल, आशु, राबिता, संदीप बर्मन, अमित सैनी, शिखा, प्रियंका कविता एवं अन्य सभी अध्यापकगण छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 7 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views