भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा में 62वां दुर्गा पूजा महोत्सव सम्पन्न, सिंदूर खेला में उमड़ा उत्साह

देवपुरा, 2 अक्टूबर — भारत सेवाश्रम संघ, देवपुरा में श्री सर्व जनिन दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित 62वें दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन विजयादशमी के दिन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई और परंपरागत ‘सिंदूर खेला’ कार्यक्रम में बंगाली समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दशहरे के दिन, मां दुर्गा की विदाई से पहले महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शक्ति, सौभाग्य और सुख-शांति की कामना की। परंपरागत लाल-बेनारसी साड़ी, शंख की आवाज़ और ढाक की थाप के बीच कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित किया और फिर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य आयोजन में निमाय भट्टाचार्य, ऋतु भट्टाचार्य, रेखा साहू, पूर्णिमा मालिक, काजल भट्टाचार्य, देवाशीष भट्टाचार्य, वरुण चंद्रा, गोविंद दास, दिलीप सरकार, दीपक घोष, शंकर नाथ मालिक, अभिजीत सिंहा, अमित सरकार, प्रदीप सरकार और अमर कुमार चंद्रा सहित कई श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्री सर्व जनिन दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और अगले वर्ष फिर से भव्य आयोजन का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views