श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ 

हरिद्वार

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड के समस्त पौराणिक तीर्थों की यात्रा हेतु पवित्र छड़ी यात्रा आज हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना तथा दुग्ध अभिषेक के पश्चात विधिवत प्रारंभ हो गई है। ज्ञात रहे कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माया देवी मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर इस पौराणिक छड़ी यात्रा का शुभारंभ कर दिया था ।

आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मनसा देवी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज तथा जूनाअखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत मोहन भारती ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महंत केदारपुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत ओम भारती ,महामंत्री श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी, श्री महंत महाकाल गिरी पवित्र छड़ी के साथ नगर में भ्रमण करते हुए माया देवी मंदिर से हर की पौड़ी पहुंचे। नागा संन्यासियों के हर-हर महादेव के जय घोष के बीच नागरिकों तथा व्यापारियों व श्रद्धालु भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

हर की पैड़ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा के सभापति नितिन गौतम की अगुवाई में सभा के पदाधिकारी ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया तथा पूर्ण षोडशोपचार पूजन विधि के साथ पवित्र छड़ी यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर श्री महंत हरि गिरि महाराज ने पवित्र छड़ी यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहां की उत्तराखंड की सुख समृद्धि, विकास, सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के साथ-साथ इन दुर्गम क्षेत्रों में उच्च शिक्षण संस्थान, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित किए जाने के उद्देश्य से की जा रही है ।इन सुविधाओं का विकास होने से जहां क्षेत्र का पलायन रुकेगा वही सीमांत वर्ती क्षेत्र की सीमाओं की सुरक्षा होगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस छड़ी यात्रा के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने तथा जन जागरण किया जाना भी उद्देश्य है। हर की पौड़ी पर गंगा पूजन के पश्चात पवित्र छड़ी यात्रा अपर रोड मोती बाजार बड़ा बाजार होते हुए सरवन नाथ मठ पहुंची जहां श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने पशुपति नाथ महादेव मंदिर में छड़ी पूजन कर जला अभिषेक किया तथा छड़ी यात्रा के उद्देश्य के निर्विघ्न समापन की कामना की ।

अब यह पवित्र छड़ी नगर में विभिन्न मठ मंदिरों तथा पौराणिक तीर्थों का भ्रमण कर 3 अक्टूबर को उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना हो जाएगी।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 6 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views