सीएम घोषण के अनुरूप जनपद में शीघ्र होगी प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना

पौराणिक धर्मशालाओं को हरिटेज वॉक हेतु किया जाएगा विकसित

ऋषिकुल मैदान में होगा स्थायी मंच का निर्माण

हरिद्वार। हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्था की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक धीराज सिंह गर्ज्याल सचिव पर्यटन उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है।

बैठक में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्था की स्थापना किये जाने एवं उसमें ज्योतिष, आयुर्वेद, योग, ध्यान, एवं अध्यात्म का अध्ययन किया जायेगा। हरिद्वार को अन्तर्राष्ट्रीय योग राजधानी एवं अध्यात्मिक पर्यटन को बडे स्थल के रूप में स्थापित किये जाने हेतु चर्चा की गयी।

सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ज्याल ने जनपद हरिद्वार में स्थित प्राचीन धर्मशालाओं, आश्रम को हैरिटेज वॉक के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश दिए। जिसके लिये हैरिटेज धर्मशालाओं को का चिन्हित करते हुए उनके संचालकों के साथ बैठक करते हुए उसकी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बत्ताया कि प्राचीन धर्मशालाओं को हैरिटेज बॉक के रूप में विकसित करने के लिए रूपरेखा तैयार कर उनको रिनोवेशन किया जायेगा, जिसमे विदेशी पर्यटकों के हैरिटेज वॉक किये जाने की व्यवस्था की जायेगी।

बैठक में हरिद्वार को योग एवं आध्यात्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन हेतु विशेष थीम आधारित अवस्थापना का विकास, गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सुविधाओं का विकारा, योग महोत्सवों, अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का वार्षिक आयोजन की रूपरेखा तैयार किये जाने हेतु भी चर्चा की गयी। बैठक में ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय की मूर्ति स्थापित किये जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ऋषिकुल मैदान में लोगों के लिए एक मंच तैयार किये जाने के निर्देश दिए गए।

सचिव पर्यटन द्वारा हरिद्वार को योग, ध्यान और आध्यात्मिक कल्याण एवं वैश्विक केंद्र के रूप में ब्रांडिंग एवं विपणन करने, प्रमुख मंदिरों और विरासत स्थलों के भ्रमण के लिए 1-2 दिवसीय सिटी हैरिटेज बस सेवा का शुभारंभ करने, आयुष विभाग के सहयोग से 20 शहरी युवा योग क्लबकों की स्थापना किये जाने हेतु योजना की रूपरेखा तैयार कर ठोस कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश दिए गए।

*बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, मुख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई वीके मौर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।*

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 10 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views