सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस व 2 कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश

*जिलाधिकारी की जनसुनवाई कार्यक्रम में 66 समस्याएं की गई दर्ज*

*जिलाधिकारी ने मौके पर 32 समस्याओं का किया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश*

*जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्यक सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम किया जा रहा है आयोजित।*

*हरिद्वार 22 सितंबर 2025*

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 66 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कोटा मुरादनगर मुजम्मिल अली ने ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर के कोटा खेड़ा में नदी द्वार तोड़े गए बांध बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया एवं प्राथी सरदार अली ने ग्राम जोगवाला खानपुर में गांव की सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे से मुक्त कराने  को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान रसूलपुर मीठीबेरी ने अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत खेल मैदान बनाया जाना प्रस्तावित है लेकिन अभी तक उक्त भूमि संबंधित विभाग को नहीं प्रदान की गई जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायत नया गांव में सैनिक कल्याण भवन बनवाए जाने को लेकर प्रथम पत्र दिया। समस्त ग्राम वासी गाड़ोवली ने ग्राम पंचायत गाड़ोवली के ब्लॉक बहादराबाद में गांव की आबादी से आने वाला गंदा पानी तालाब में आने से बीमारी होने के खतरे को लेकर शिकायत की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. मुस्तफा ने ग्राम पंचायत धनपुरा व ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में जल संस्थान द्वारा पेयजल व्यवस्था सुचारू करने एवं टूटी पेयजल लाइन को ठीक करने  को लेकर शिकायत की गई। कोमल पत्नी स्व जय कुमार ने अपनी पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने और बीपीएल राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्राथी आशिफ अली की जमीन जो ग्राम बड़ेडी राजपूताना में कुछ व्यक्तियों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण  हटवाने को लेकर शिकायत की गई। ग्राम प्रधान अभिषेक ने पीतपुर ब्लॉक बहादराबाद में बने रविदास मंदिर के समाने मीट-मुर्गे के दुकानें हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्राथी राकेश कुमार ने सुभाषगढ़ पेट्रोल पंप से पीतपुर हरचंदपुर गांव तक मार्ग का सुधारीकरण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्राथी उपेंद्र ने शिवालिक नगर न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर व बाहर एवं आने जाने के मार्ग में हुए अतिक्रमण को हटवाने को लेकर शिकायत की गई। ग्राम प्रधान पीतपुर राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि पीतपुर में स्थित राशन डीलर द्वारा अगस्त माह का राशन कार्ड धारकों को न वितरित करते हुए राशन को ब्लैक में बेचा गया जिसपर पर उन्होंने उचित करवाई कि मांग की गई,जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को वस्तु स्थिति की जांच कर यदि राशन डीलर दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं स्थिलता नहीं होनी चाहिए, स्थिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम पोर्टल की समस्याओं के निस्तारण में ढ़िलाई बरते जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर, नारसन तथा अधिशासी अभियंता यूपीसीएल लक्सर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की समस्याओं निस्तारण हेतु समीक्षा बैठकों का कार्यवृत्त ऑनलाइन न करने पर ई -डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा शिकायत प्रकोष्ठ के सहायक का (दोनों का) माह सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ को दो पहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने वालो के साथ ही ओवर स्पीडिंग के खिलाफ सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन पर 100 परसेंट लोग हेलमेट पहने । ईओ शिवालिक नगर को सर्वे कर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों द्वारा घोटाला साबित होने पर उनके मुकदमा दर्ज किया जाए, दुकान निरस्तीकरण करने तक ही सीमित न रहे।

सीएम स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बैंकर्स को निर्देश दिए कि कोई भी लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट होने पर निरस्तीकरण का स्पष्ट कारण लिखे, यदि कोई समस्याएं है तो समय से अवगत कराए साथ ही डाटा पोर्टल पर भी अपडेट किया जाए जिससे पोर्टल पर कोई पेंडेंसी शो न हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, डीएसओ तेजबल सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views