मनसा देवी मंदिर में प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए विशेष अनुष्ठान प्रारंभ

शैलपुत्री माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है, जो धैर्य, शांति और संयम का प्रतीक हैं:श्री महंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार, 22 सितंबर।

पावन नगरी हरिद्वार में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री मनसा देवी मंदिर में विधिवत कलश स्थापना और माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने विशेष अनुष्ठान की जानकारी देते हुए बताया कि माँ मनसा देवी के आशीर्वाद से प्रदेश और देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए नौ दिवसीय विशेष पूजन अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है।

श्रीमहंत जी ने कहा नवरात्र केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मशक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। इन दिनों में की गई पूजा और तपस्या का प्रभाव न केवल व्यक्ति पर, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। इसी उद्देश्य से मनसा देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू हुआ है, जिससे देश में सुख-शांति और प्रदेश में समृद्धि बनी रहे।”

उन्होंने प्रथम नवरात्र पर माँ शैलपुत्री का महत्व बताते हुए कहा कि वे हिमालयराज की पुत्री हैं और पर्वतराज की कन्या होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। यह माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है, जो धैर्य, शांति और संयम का प्रतीक हैं। माँ शैलपुत्री की उपासना से साधक को मानसिक स्थिरता, आत्मबल और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर विशेष पूजन किया और प्रातः से ही मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन और मंत्रोच्चार गूंजते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं, सफाई, चिकित्सा सुविधा और भंडारे की व्यवस्था की गई है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने लोगों से अपील की कि वे इन नौ दिनों में संयमित आहार, सद्व्यवहार और सेवा के माध्यम से माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करें।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views