समाजसेवा को समर्पित रहा स्व. दुर्गाशंकर भाटी का समूचा जीवन : शोभना पालीवाल

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हरिद्वार ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. दुर्गाशंकर भाटी जी की स्मृति में किया रोड़ी बेलवाला में प्याऊ का निर्माण

बड़ोला जी वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेरणा व नवल किशोर गुप्ता के सहयोग से निर्मित प्याऊ का किया गया लोकार्पण

हरिद्वार, 21 सितम्बर। बड़ोला जी वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेरणा से भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हरिद्वार द्वारा जनहित में वरिष्ठ पत्रकार स्व. दुर्गाशंकर भाटी की स्मृति में रोड़ी बेलवाला निकट हरकी पैड़ी में सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण किया गया है। प्याऊ का लोकार्पण भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शोभना पालीवाल, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, गोपाल कृष्ण बड़ोला, नवल किशोर गुप्ता, व्यापारी नेता मुकेश भार्गव ने संयुक्त रूप से किया।

भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शोभना पालीवाल ने लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी स्व. दुर्गाशंकर भाटी जी का समूचा जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा। उन्हांेने पर्यावरण संरक्षण व तीर्थनगरी के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्हांेने विशिष्ट आयाम स्थापित किये। उनकी स्मृति को जीवंत करने के लिए प्याऊ का निर्माण किया गया है।

बड़ोला जी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष पं. गोपाल कृष्ण बड़ोला व समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि भारत विकास परिषद निरन्तर जनहित के कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाती है।

व्यापारी नेता मुकेश भार्गव व विजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि स्व. दुर्गाशंकर भाटी का जीवन हमेशा प्रेरणा देने का कार्य करता है। भारत विकास परिषद ने उनको समर्पित करते हुए इस प्याऊ का निर्माण करवा कर उनके द्वारा किये गये कार्यों को नमन करने का कार्य किया है।

पूर्व पार्षद अनिरू़द्व भाटी ने कहा कि प्याऊ के निर्माण से निश्चित रूप से जहां क्षेत्रवासियांे को लाभ मिलेगा वहीं हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों को भी इस प्याऊ के माध्यम से पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा व बड़ोला जी वेलफेयर फाउंडेशन धरातल पर लोकहित के कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हरिद्वार की सचिव श्रीमती नीलम तोमर, कोषाध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, नवल किशोर गुप्ता, विजेन्द्र पालीवाल, मुकेश भार्गव, सोमप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, भीम सिंह, भारत नन्दा समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views