सनातन परिषद ने आदिपुरुष फिल्म के विरोध में पेंटागन मॉल के बाहर किया धरना प्रदर्शन, उग्र विरोध की दी चेतावनी

पेंटागन मॉल के बाहर अखिल भारतीय सनातन परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन, आदिपुरुष फिल्म पर बैन लगाने की मांग की

अखिल भारतीय सनातन परिषद ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, सनातन सेंसर बोर्ड बनाने की मांग की




हरिद्वार।.आदिपुरुष फिल्म के विरोध में अखिल भारतीय सनातन परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पेंटागन मॉल के बाहर धरना प्रदर्शन किया और तत्काल फिल्म पर रोक लगाने की मांग की मांग को दोहराया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और केंद्र सरकार से एक अलग से सनातन सेंसर बोर्ड बनाने की मांग भी की।
दरअसल अखिल भारतीय सनातन परिषद, सनातन संस्कृति को एकजुट करने का लगातार प्रयास कर रही है। उसी उद्देश को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को अखिल भारतीय सनातन परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में बने वेव सिनेमा के बाहर धरना दिया और तत्काल फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।


अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि देश में ऐसी फिल्मों का बहिष्कार किया जाए जो देश की सनातन संस्कृति को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। आदिपुरुष फिल्म में जो दिखाया गया है वो सनातन सभ्यता और संस्कृति के लिए सही नहीं है। फिल्म के जरिए भगवान श्री राम की मर्यादा और हनुमान जी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
सनातन परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि यदि ऐसी फिल्में देश में बनती रही तो हमारी सनातन संस्कृति खत्म होने के कगार पर आ जाएगी। सेंसर बोर्ड द्वारा ऐसी फिल्मों को अनुमति नहीं देनी चाहिए।


युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और सावन लखेरा ने कहा अखिल भारतीय युवा सनातन परिषद ऐसे कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी जो देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ हैं। यदि जल्द ही आदिपुरुष फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रचार प्रसार सचिव सतीश वन ने कहा कि हिंदू संस्कृति पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वो केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सनातन धर्म पर बनने वाली फिल्मों के लिए अलग से सनातन सेंसर बोर्ड बनाया जाए ताकि आगे से कोई निर्माता निर्देशक ऐसी गलती न कर सके।

विरोध प्रदर्शन करने वालो में अभिजीत चौहान, दीपक ठाकुर, हरीश कपिल, राकेश, सचिन शर्मा, नवनीत चौधरी, सौरभ चौधरी, देवा सैनी, रजनीश, जितेंद्र आशु, सचिन दुबे, अंकुश चौधरी, अंशुल भारद्वाज, जितेंद्र चौधरी, अरुण चौधरी, प्रदीप नेगी और गीता नेगी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहें।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views