भारत माता मंदिर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार, 15 अगस्त 2025

उत्तरी हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर परिसर में भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की परंपराओं को बढ़ाते हुए एवं वर्तमान अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के निर्देश पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता मंदिर के महंत और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक गहन जिम्मेदारी है।

स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा, “हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर जो आज़ादी दिलाई, उसका संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है। आज़ादी केवल भाषणों या त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमारे व्यवहार, सोच और कार्यों में परिलक्षित होनी चाहिए।”

उन्होंने युवाओं से देश की सेवा, पर्यावरण की रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती की गई और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, संत-महात्मा एवं श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए।

ध्वजारोहण में स्वामी कैलाशानंद गिरि,स्वामी ज्ञानानंद,उदय नारायण पाण्डेय,हरिहर जोशी,ओझा जी, अविजित चतुर्वेदी,नवीन शर्मा,आलोक कुमार,अखिलेश,बजरंग द्विवेदी,परशुराम आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views