जिले में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

*हरिद्वार जिला कार्यालय परिसर में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया ध्वजारोहण।*

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदानों को कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया।*

हरिद्वार,15 अगस्त 2025— संपूर्ण जनपद में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंच पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर सभी ने खड़े होकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन भारत के हर नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। यह दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने और उनके संघर्ष को श्रद्धांजलि देने का दिन है। 15 अगस्त, 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना, और इस दिन को हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन भारत के राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें संवैधानिक मूल्यों, जैसे कि लोकतंत्र, समानता और न्याय का सम्मान करने की याद दिलाता है। आजादी के पश्चात सत्ता पर आसीन सभी सरकारों ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अपने अपने तरीके से कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की सत्ता की बागडोर संभाली है। तब से पूरे विश्व में भारत का सम्मान एवं गौरव निरंतर बढ़ता जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की सांस्कृतिक यात्रा एक रंग-बिरंगी रंगोली की तरह उभरकर सामने आई है। इसमें परंपरा की गहराई, आधुनिकता की समझ और वैश्विक जुड़ाव का अद्भुत समावेश है। इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का मंत्र देकर पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कालातीत धरोहर स्थलों से लेकर योग, आयुर्वेद जैसी प्राचीन विधा को विश्व मंच पर स्थापित करने का बड़ा काम किया। इतना ही नहीं नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में भारत ने अपनी विरासत को संजोने के साथ-साथ उसे वैश्विक पहचान दिलाकर स्वतंत्रता आन्दोलन के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवाशियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें देते हुए कहा कि इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है कल से ही हमने कई जगहों पर विभिन्न रैलीया के साथ ही खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, आज सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र सेनानियों एवम् अमर शहीदों के कड़े संघर्ष, त्याग और बलिदान के बल पर आजादी मिली है। हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने जो भी सपने देखे थे, उन सपनों को पूरा करने में हम सभी को अपना–अपना पूरा योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की जो भी जानकल्याणकारी योजनाएं हैं, उन सभी को दूरस्थ क्षेत्र की पात्र जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचना होगा और हम सभी को आगे बढकर चढ़कर इस कार्य में प्रतिभाग करना होगा। जिससे हम अपने जनपद को पूरे राज्य ही नहीं पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ जनपद विकसित कर सकें। इससे पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर आनंदमई सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति भी दी गई आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने छात्राओं को पुरुस्कार वितररित किया।

स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर जिले भर में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रातः 09 बजे सभी सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों के साथ ही अनेक गैर सरकारी भवनों पर भी राष्ट्रध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, ट्रेज़री ऑफिसर अजय कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views