निक्षय मित्र योजना का मिल रहा सार्थक परिणाम, शीघ्र ही बनेगा भारत टी बी मुक्त राष्ट्र: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

अब क्षय रोग से भी मिलेगी मुक्ति

महाविद्यालय में निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत वितरित की गई पौष्टिक आहार किट

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में आज स्वतन्त्रता दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा ‘प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान-3.0 के अंतर्गत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अन्तर्गत श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह व कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा द्वारा क्षय रोगियों हेतु नि-क्षय पोष्टिक फूडकिट का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किए गए टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रंशसा करते हुए कहा कि निक्षय मित्र योजना के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं और अब वो दिन दूर नहीं जब टीबी मुक्त भारत मिशन साकार होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार डॉ आर के सिंह ने इस कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, माँ मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट एवं एसएमजेएन पी जी कालेज के द्वारा पोष्टिक किटों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि माँ मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी एवं एस.एम.जे.एन. पी जी कालेज निरंतर टी बी क्षय रोग के उन्मूलन के लिए निक्षय मित्र योजना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार डॉ आर के सिंह ने कहा कि श्री मंहत रविन्द्र पुरी जी द्वारा बड़ी संख्या में क्षय रोगियों को गोद लिया जाना महाविद्यालय की गौरवशाली परम्परा को दर्शाता हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने कहा कि निक्षय मित्र योजना के तहत टी बी रोगियों को पोषण सहायता, नैदानिक सहायता और व्यवसायिक सहायता प्रदान की जा सकती है। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों व आम लोगों को भी क्षय रोगियों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। जिला टीबी अधिकारी डॉ अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि आज टीबी जैसी बीमारी को उखाड़ फेंकने के लिए इसी प्रकार के प्रयासों की आवश्यकता हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल नेगी ने कहा कि टीबी का सही समय पर किया गया उपचार से जीवन को बचाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि सभी को टीबी आरोग्य साथी ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए। जिससे कि टीबी की बीमारी तथा उसके सही इलाज से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सके।

प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि क्षय रोगियों को गोद लेकर भावनात्मक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराये जाने के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र मिलने से टीबी रोगियों को हौंसला बढ़ता है, जब उन्हें यह पता चलता है कि उनके परिवार के अलावा भी समाज में ऐसे कई लोग हैं जो उनके साथ खड़े हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करते हैं। उन्होंने टी बी रोगियों को टी बी चैम्पियन सोनी से प्रेरणा लेने को कहा। प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाईजर डॉ मौहम्मद सलीम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने अपील की कि हम सभी का दायित्व है सामूहिक सहयोग कर क्षय रोगियों को भावनात्मक सहयोग के साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध करवायें ताकि वे शीघ्र पूरी तरह से स्वस्थ हो सकें।

इस अवसर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाईजर डॉ मौहम्मद सलीम, अवनीश कुमार, अखिलेश जोशी,सौरभ कुमार, दिनेश पंत, शादाब सिद्दीक़ी, सचिन कुमार, कॉलेज के प्रो. जे.सी. आर्य, प्रो टी एस तोमर,डॉ सुषमा नयाल प्रो. विनय थपलियाल, वैभव बत्रा ,रेड क्रॉस महाविद्यालय नोडल अधिकारी यादविंदर सिंह,मीनाक्षी शर्मा,पल्लवी राणा,डॉ मनोज सोही, श्रीमती कविता छाबड़ा, श्रीमती रिंकल गोयल, डॉ लता शर्मा, डॉ आशा शर्मा, डॉ मोना शर्मा, डॉ रेनू सिंह, डॉ सरोज शर्मा, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल, प्रिंस श्रोत्रिय, विनीत सक्सेना, डॉ पुनीता शर्मा, गौरव बंसल ,अर्शिका वर्मा , कु. वन्दना सिंह एवं छात्र छात्राएँ आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक रहा।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views