Uttrakhand News हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती का डीजीपी ने किया खुलासा

*मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड*

*दिनांक: 16 सितंबर, 2024*

दिनांक 01 सितंबर, 2024 को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की बेहद गंभीर एवं जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा उक्त घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए थे। अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ज्वालापुर डकैती की घटना पर बहुत गंभीर और सख्त रवैया अपनाया गया था।*

पुलिस महानिदेशक ने  *स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर* घटना के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हुए  *पीड़ित को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के खुलासे का आश्वासन* दिया। साथ ही अभियुक्तों की *शीघ्र गिरफ्तारी हेतु* जनपदीय टीमों के साथ-साथ एस0टी0एफ0 की टीम को भी नियुक्त करते हुए घटना का  *शीघ्र अनावरण* किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देशित किया गया।  *पूरे मामले की पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिए गए विश्वास, समर्थन एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिदेशक महोदय के दिशा-निर्देशन में उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया।*

*दिनांक 15 सितंबर, 2024 की रात्रि समय करीब 22.30 बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे।* लोहा पुल की तरह से एक मोटरसाइकिल बिना नबर जिस पर दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्तियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने  *पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया* और वे बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए, जिस पर थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश  *भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे की पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई। *मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़ कर* जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे और पुलिस टीम को पीछे आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से *फायर करने लगे* जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहां गया तो फिर भी बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे।

*पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा हेतु जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया* और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर  *बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से दिनांक 01 सितंबर, 2024 को लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई।*

*जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को चिकत्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ़ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर 01 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था।* बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया है।

उक्त घटना के संबद्ध में थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

*इसी बीच आज दिनांक 16 सितंबर, 2024 को करीब 13:45 बजे डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी जनपद हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा उक्त डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी श्री मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए आभूषण, आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।*

*बरामदगी*

*थाना ज्वालापुर से संबंधित डकैती (श्री बालाजी ज्वैलर्स) का माल*

1. सोने के कड़े ..08 नग

2. सोने की चेन ..06 नग

3. सोने का ब्राशलेट..02 नग

4. सोने की रिंग..01 नग

5. सोने का हार..01 नग

6. सोने का कान के छुमके ..14 नग

7. सोने की चेन.. 08 नग (गिरफ्तारशुदा दो अन्य अभियुक्तों से बरामद)

*कुल कीमत बगभग 50 लाख रुपए*

*घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय खोखा कारतूस 01 जिंदा कारतूस 04 और 01 मोटर साईकिल बिना नंबर।*

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेंद्र पाल*

1.   62 / 2020 : 21 NDPS Act , IPC 188, 270  : PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

2.   196 : 323 IPC , 52 Prisons act :  PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

3.   50 / 2023 : 22/61/85 NDPS Act  : PS सिटी , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

4.   182 / 2024 : 452,323,392,34 IPC , 25 Arms Act : PS उना सदर ,उना , हिमांचल प्रदेश (not named, but in CCTV)

5.   700 / 2024 : 109,310(2), 311 BNSS : PS ज्वालापुर , हरिद्वार , उत्तराखंड

*उपरोक्त घटना में वांछित अन्य दो अभियुक्तों सुभाष निवासी दिल्ली और अमन निवासी पिंडी, पंजाब की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।*

*पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की गई है।*

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views