हरिद्वार में 57वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने की तैयारियाँ तेज़

हरकी पैड़ी के समीप गऊ घाट पर कमेटी की बैठक आयोजित

हरिद्वार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारियाँ जोरों पर हैं। हरकी पैड़ी के समीप गऊ घाट पर महोत्सव आयोजन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 57वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। संयोजक राजू वधावन ने बताया कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा। राधा-कृष्ण झांकी और रामदरबार इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेंगे, वहीं बाहर से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

उप संयोजक गोपाल कृष्ण गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव की शुरुआत ब्रह्मलीन महंत ब्रह्मपुरी महाराज द्वारा की गई थी। उन्हीं की प्रेरणा और कृपा से आज यह आयोजन 57वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। आयोजन समिति ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी धार्मिक सोच और मार्गदर्शन ने इस महोत्सव को एक परंपरा में बदल दिया है।

बैठक में महोत्सव के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियाँ बांटी गईं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कोषाध्यक्ष सतीश उर्फ काका और उप कोषाध्यक्ष पंकज लाली ने आर्थिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, निदेशक गोपाल मोती, प्रेम कुमार और विशेष सहयोगी अरविंद बबली सहित सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

बैठक में पार्षद सुमित चौधरी, कमल खड़का, नीटू वधावन, मंगल वर्मा, आशु, ऋषभ, प्रिंस, चिराग, अमित कश्यप, आनंद विरमानी, राजू मल्होत्रा, संजय मल्होत्रा, इंद्र राज लालू, धीरज कुमार बंटी, रवि अग्रवाल, सम्मी अरोड़ा, किशोर खुराना, नरेश वेदी, बादल गोस्वामी, बिंद्रावन बिहारी, संजय बजाज, गगन तलवार, दिलीप, विशाल ठाकुर, विजय तलवार, हर्षित शर्मा, अरुण कुमार, भोला कुमार, सूरज शर्मा, देवराज खुराना, पंकज वशिष्ठ, सचिन जयपुर, विकास शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, राजेश कुमार, महेंद्र अरोड़ा, सतेंद्र वर्मा, वेद प्रकाश बत्रा, काकू बिरला, महेश जैन, गुड्डू, राम किशोर, नानक चंद, आदेश मारवाड़ी, नानक चंद अग्रवाल, राहुल, गोविंदा, प्रेम पाल गट्टू समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महोत्सव में सपरिवार पहुँचकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएँ और श्रीकृष्ण भक्ति में लीन हों।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 8 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views