Uttrakhand news जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को संतों ने दिया आशीर्वाद

– श्रीमहंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में देहरादून पहुंचे संत

हरिद्वार: उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की उन्नति की कामना करते हुए चुनरी उड़ाकर और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।

प्रदेश के युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड उन्नति के नित नये पायदान पर स्थापित हो रहा है। देश में सर्वप्रथम कॉमन सिविल कोड की पहल करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने लैंड जिहाद, अवैध मतांतरण और पूरे भारत का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं। जिससे देवभूमि में सनातनी पताका फहरा रही है। पूरा संत समाज यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता है। श्रीमहंत दर्शन भारती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और आगे भी प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। नया अखाड़ा के मुखिया महंत भगत राम ने भी अपने आशीर्वचन में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की, साथ ही राज्य की जनता के लिए उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री को बधाई देते कहा राज्य के विकास के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। जिसमें कई प्रमुख संत-महात्माओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस मौके पर भाजपा नेता भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा को तैयार संत समाज, समय आने पर अखिलेश यादव को भी देंगे निमंत्रण हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर में दान और चढ़ावे…

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 4 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 7 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 8 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 9 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 12 views