बरसात के बावजूद ड्यूटी पर मुस्तैद जिला पुलिस प्रशासन। डीएम

*बरसात के दौरान विद्युत विभाग को विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतने के निर्देश। डीएम*

*विभिन्न राज्यों के साथ हो रहा लगातार समन्वय। डीएम*

*कांवड़ यात्रा के बाद तीन दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान!डीएम*

हरिद्वार 21 जुलाई, 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में पुलिस बल के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बरसात के बावजूद पूरी निष्ठा एवं तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते हुए हरिद्वार पहुॅचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुःखद बनाने में लगे हुए हैं ताकि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुअ बच्छी यादें, अच्छे अनुभव लेकर जाये।

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समय-समय पर कांवड यात्रा तैयारियों से सम्बन्धित बैठकें लेते हुए दिए गए निर्देश के अनुपालन में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गयी हैं तथा यात्रा को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए अन्य राज्यों से भी लगातार सही ढंग से समन्वय किया जा रहा है जिससे हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों एवं मण्डलों के रेलवे, रोड़वेज, सहित विभिन्न राज्यों की सरकार से टीमें लगातार सम्पर्क कर रही हैं। उन्होंने बतया कि बेहतर यातायात्र प्रबन्धन एवं हाइवे खुले होने के कारण लगातार गाड़ियां चल रही है तथा शहर में जाम की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया गया है कि कांवड यात्रा के दौरान हमारे जनपद के आम जनमानस को कोई दिक्कत न हो, साथ ही 14 जुलाई से सभी स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की भी छुट्टी कर दी गयी थी। इसके अलावा शहर के जो भी प्रवेश द्वार हैं, वहॉ पर भी बेरिकेड के साथ ही पुलिस बल की तैनाती की गयी है, ताकि शहर के सभी आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिदंगी में कोई समस्या पैदा न हो। कांवड यात्रा के पहले दस दिन में गाड़ियों का आवागमन हो जाने शहर का कूड़ा उठाने एवं उसके निस्तारण करने में कोई समस्या नही हुई है। उन्होंने बताया कि आज से कांवड यात्रा में भारी संख्या होने के कारण कूड़ा गाड़ी कावंड क्षेत्र नही पहुॅच पाने के कारण नगर निगम द्वारा पर्यावरण मित्रों के सहयोग से कूडा उठाने एवं निस्तारण की समूचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेला समाप्ति के तुरन्त बाद मेले क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जायेंगी। जिसके लिए अलग से कार्य योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कांवड मेंला का सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न राज्यों से जो कांवड यात्री आ रहे है, उसमें ज्यादातर डाक कांवड यात्री है, इसमें दो एवं चार पहिया वाहन भारी संख्या में जनपद में आ भी रहे है तथा अपने गंतव्य की ओर जा भी रहे हैं। निरन्तर टेªफिक कन्ट्रोल किया जा रहा है। पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं फोर्स दिन-रात मेहनत करके यातायात्र कंट्रोल एवं व्यवस्थित कर रही है। विभिन्न प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित कराने एवं सफल आयोजन के लिए लगभग दो सौ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जो लगातार श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, विद्युत, चिकित्सा उपचार, सड़क एवं परिवहन आदि की व्यवस्थां देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्मिक बरसात के बावजूद लगातार ड्यूटी कर रहे हैं तथा निरन्तर कोशिश कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

जिलाधिकारी ने बताया कि बरसात के दौरान विद्युत के कारण कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसलिए विद्युत विभाग को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं तथा यूपीसीएल की टीमों को भी जगह-जगह तैनात किया गया है ताकि कहीं भी करंट आदि समस्या न हो और बारिश के कारण बिजली के खम्भे गीले हो जाते हैं, उन पर भी लगातार निगरानी बना रखी है। मौसम विभाग की चेतावनी के तहत भारी वर्षा के कारण नदी के जल स्तर बढ़ने की सम्भावना है जिसको देखते हुए सभी घाटों के आस पास शिव भक्तों को सावधानी हेतु निरन्तर एनाउसमेंट के जरिये सतर्क किया जा रहा है। अभी तक सभी विभागों द्वारा कांवड यात्रा को अच्छे से समन्वय के साथ मैंनेज किया है।

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुॅच रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी रूक-रूक कर वर्षा हो रही है तथा किसी भी समय नदी का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें तथा नदी के ज्यादा अन्दर तक जाने का प्रयास न करें। बरसात के दृष्टिगत बिजली के पोल्स, ट्रान्सफार्मर आदि से दूर रहें। कोई भी लावारिश वस्तु या संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर उसके पास न जाये बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं अन्य अधिकारियों को जानकारी दें।

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ मेला-2025 को सुचारू रूप से संचालित किये जाने एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु नियुक्त किये गये समस्त जोनल मजिस्ट्रेट्स को यह निर्देशित किया है कि वें अपने-अपने जोन क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.07.2025 को जलाभिषेक कांवड़ मेला सम्पन्न होने के उपरान्त, कांवड मेले के दौरान कांवड मार्गाे, नहर पटरी, पार्किंग स्थलों, कांवड़ बाजार, हर की पैड़ी, मुख्य मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई समस्त गन्दगी एवं कूड़ा इत्यादि को नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो, जिला पंचायत तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आदि से समन्वय स्थापित करते हुए 03 दिन के भीतर अर्थात 26 जुलाई तक साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे और कृत्त कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट आपदा प्रबन्धन कार्यालय हरिद्वार में स्थापित कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करायेगें।

उन्होंने बताया कि समस्त नगर निकाय एवं नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत संबंधित नगर निकाय/नगर पंचायत के द्वारा पर्याप्त संख्या में सफाई कार्मिकगण एवं सफाई उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा पर्याप्त संख्या में सफाई कार्मिकगण एवं सफाई उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। शंकराचार्य चौक से प्रेमनगर आश्रम चौराहे तक साफ-सफाई का कार्य हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा। राष्ट्रीय राजमार्गाे पर साफ-सफाई का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराया जायेगा। वन क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई हेतु उप वन संरक्षक हरिद्वार वन प्रभाग के स्तर से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। आंतरिक ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई हेतु खण्ड विकास अधिकारी / जिला विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जायेगी।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views