एसएसपी के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की एक और शानदार सफलता

*घर में घुस कर हुई लूट प्रकरण का किया सफल खुलासा*

*लुटेरों से 14 तोला सोना एवं लगभग 2 किलो चांदी बरामद*

*मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पूर्व में ही किया जा चुका गिरफ्तार*

*लूट की घटना में शामिल महिला सहित 04 साथियों को भी दबोचा*

*शत प्रतिशत लूटी गई ज्वैलरी व नगदी बरामद*

*”जो भी अपराध करेगा, उसका जेल जाना तय है – एसएसपी हरिद्वार*

दिनांक 7.9.2024 को लिब्बरहेडी में वादी मुकेश कुमार को बन्धक बनाकर घर में लूटपाट करने के सम्बन्ध में वादी मुकेश द्वारा थाना कोत0 मंगलौर पर अन्तगर्त धारा 127(2) 309(4) वीएनएस बनाम अज्ञात बदमाश पंजीकृत कराया कराया गया था।

जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा लूट के मुख्य आरोपी मेहराज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिसके लूटी गई कुछ संपत्ति बरामद की जा चुकी थी। जिसका प्रेस नोट तत्समय जारी किया गया था।

घटना में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतागरसी करते हुए घटना मे शांमिल अन्य 04 अभियुक्तों को आज नारसन क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की।

जिनकी निशांदेही पर वादी के घर से लूटी हुई निम्नलिखित ज्वैलरी व नगदी बरामद की गई। प्रकरण में 100% बरामदगी की गई है।

कोतवाली मंगलौर पुलिस की इस शानदार सफलता पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1- मेहराज पुत्र कमरुदीन निवासी दरगाह शरीफ मृदापाणा थाना गढमुक्तेश्वर उ0प्र0- *दिनांक 13.09.24 को पूर्व में पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार*

1- दानिश पुत्र बीरजीस निवासी 40 फुटा रोड दरगाह की कोठी खालापार मु0नगर उ0प्र0 (अनपढ़)

2- रहीश पुत्र कमरुदीन निवासी दरगाह शरीफ मृदापाणा थाना गढमुक्तेश्वर उ0प्र0 (अनपढ़)

3- सादिक पुत्र इन्साफ निवासी ग्राम लिब्बरहडी थाना कोत0 मंगलौर जिाला हरिद्वार (पांचवी पास)

4- महिला निवासी दरगाह शरीफ मृदपाणा थाना गढमुक्तेश्वर उ0प्र0 (अनपढ़)

*बरामद माल*

1- सफेद धातु के कडे-2

2-सफेद धातु के सिक्खे-3

3-सफेद धातु की अंगुठी-7

4-सफेत धातु की हाथ की चेैन-1

5 सफेद धातु की पैर के बिच्छुऐ-26 जोडी

6- पीली धातु की अंगुठी-04

7- सफेद धातु के पायजैब- 17

8-सफेद धातु की 38 टुकडी

9- सफेत धातु के 3 पचांगला

10-सफेत धातु के सिर के 02 झुमर

11- पीली धातु का हार-01

12 सफेद धातु का हार-1

13 पीली धातु की पोलिस लगी छुमकी-04

14 पैयजैब के लाँक-10

15-पीली धातु की अंगुठी-4

16 पीली धातु की नाक की नथ-8

17 -पीली धातु की कुंडल-9

18-पीली धातु के झुमके-4

19-पीली धातु के टाप्स-09

20- पीली धातु के मांगटीका-09

21- नगद 54,500 रु

22- एक पिठ्ठू बैग

सोना लगभग- 140 ग्राम- कीमत लगभग 10 लाख रु0

चांदी लगभग-02 किलो ग्राम- कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार

2- उ0नि0 रफल अली

3- उ0नि0 नवीन चौहान

4- उ0नि0 रघुवीर रावत

5-हे0कानि0 248 शूरबीर

6-कानि0 360 अरुण चमोली

7- कानि0 1480 राजेश देवरानी

8- कानि0 1567 विनोद वर्तवाल

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views