कांवड़ मेलाः नगर निगम का शहर से अतिक्रमण हटवाया अभियान जारी 

हरिद्वार: पिछले तीन दिनों से कांवड़ मेले को दृष्टिगत रखते हुए डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार व हरिद्वार नगर निगम के एमएनए नन्दन कुमार के आदेश पर हरिद्वार नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गंभीर तालियान के नेतृत्व में शहर से अतिक्रमण को हटवाया अ‌भियान लगातार जारी है। आज नगर निगम की टीम द्वारा बस अड्डे से लेकर ललतारौ पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गंभीर तालियान ने अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया और चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सभी सामान जब्त कर लिया जाएगा। निगम की टीम ने चित्रा वाली गली सहित हिमालय डिपो गली में भी अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर निगम की टीम में मुख्य रूप से एसएनए ऋषभ उनियाल, अक्षय तोमर, मायापुर चौकी इंचार्ज सुनील पन्त सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गंभीर तालियान ने कहा कि कांवड़ मेले में लगातार शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है और दूर-दराज से आने वाले लाखों-करोड़ों शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला मार्ग से अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है, साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी अपील की जा रही है कि वह भी मेले को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें और अतिक्रमण को न लगने दें। कहा कि मेले तक इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान महालक्ष्मी व्यापार मंडल के संयो‌जक एवं शहर उपाध्यक्ष संजय चौहान, अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, वरिष्ठ व्यापरी सुनील तलवाड़, व्यापारी रामनाथ, बलवीर सिंह चौहान, विकास चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार रेलवे रोड़ पर अतिक्रमणकारी का सामान जब्त करने के आदेश देते हुए।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views