सीएम धामी ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

हरिद्वार 03 जुलाई 2025- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सीसीआर पहुॅचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिग तथा पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता।

*स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम धामी*

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर के पास गंगा घाट पहुॅचकर सफाई एवं स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते हुए स्वंय झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि कचरे को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें। अपने गांव- शहर को स्वच्छ बनाने में सभी लोग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा बीमारियों के फैलने की संभावना भी नहीं रहती है। 

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया मां गंगा आचमन लिया।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा का आचमन लिया तथा हाथ जोड़कर नमन करते हुए देश व प्रदेश की सुःख, शान्ति एवं समृद्धि की कामना की।

*श्रद्धालुओं से मिलकर ली व्यवस्थाओं की जानकारी।*

विभिन्न राज्यों से आये श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अचानक अपने बीच पाकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाये तथा जमकर सेल्फी लीं। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शालीनता, विनम्रता व सादगी की तारीफ की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाहरी राज्यों से पहुॅचे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद करते हुए यातायात, रूकने, खान-पान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए देवभूमि तथा व्यवस्थाओं को अच्छा बताया।

इस दौरान सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, ममता राकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, अनीता जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उपाध्यक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रोहेला, दर्जा राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, जयपाल सिंह चौहान, देशराज कर्णवाल, श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मधु सिंह, महामंत्री बीजेपी आशु चौधरी, व्यापार मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव नेयर, महानगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील सेठी, मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम्, मण्डलायुक्त विनय शंकर पाण्डे, सचिव डॉ.पंकज कुमार पाण्डे, धीराज सिंह गर्ब्याल, युगल किशोर पन्त, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि आद उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views