एसएसपी डोबाल की परफेक्ट लीडरशिप, टॉप गेयर में हरिद्वार पुलिस

*वाहन चोरी में सक्रिय शातिर तत्वों के खिलाफ बड़ी कामयाबी*

*मास्टर स्ट्रोक से कथित तत्व चारों खाने चित्त, पहुंचाया सलाखों के पीछे*

*अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भांडाफोड़*

*तीन अलग-अलग मामलों में 02 चार पहिया तथा 07 दोपहिया वाहन बरामद*

*नाबालिक सहित कुल 04 आरोपित को दबोचा, 01 फरार की तलाश जारी

*नशे का शौक और हाथ की सफाई, चोरी वाहन को मॉडिफाई कर कमाते थे मुनाफा*

*मैं आप सभी को ये आश्वासन देना चाहुंगा कि कुछ और वाहन चोर गिरोह हमारे रडार पर हैं, जल्द हम इनसे जुड़े अन्य मामलों का खुलासा करेंगे- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में अपराध रोकने के साथ ही नित नए खुलासे कर रही हरिद्वार पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चुराई गई दो कारें क्रमशः क्रेटा व सिलेरियो बरामद करने के साथ ही दोपहिया वाहन चोरी गिरोह के नाबालिक सहित 03 सदस्यों को दबोचकर चुराई गई 07 मोटर साइकिलें बरामद की।

कोतवाली गंगनहर में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री डोबाल द्वारा पत्रकारों को पूरे मामले की जानकारी दी गई-

*घटना सं. 01-*

दिनांक 01.07.25 को सघन वाहन चैकिंग के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मंगलौर- सालियर हाईवे से एक संदिग्ध वाहन क्रेटा कार को रोककर चैक किया गया तो प्रकाश में आया कि उक्त वाहन के संबंध में पूर्व में कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 285/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त वाहन के चालक अजय को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ जारी है।

*विवरण आरोपित-*

अजय पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम पूरना थाना इगलास अलीगढ उ0प्र0 हाल निवासी पनियाला रोड सुभाषनगर रूडकी

*बरामदगी-*

क्रेटा कार

*घटना सं. 02-*

दिनांक 01.07.25 को ठोस सुरागरसी पतारसी के आधार पर गंगनहर पुलिस ने रूडकी-सालियर अण्डर पास रूडकी से 02 संदिग्ध व्यक्तियों और 01 नाबालिक को दबोचकर उनकी निशांदेही पर कुल 07 वाहन दोपहिया बरामद किये। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह मोटर साइकिलो को चुराकर उन्हे स्वामी विवेकानन्द कालेज को जाने वाले रास्ते के सामने वाले बाग में छुपाकर रखते थे और फिर उन्हे मॉडिफाई कर के आगे बेच देते थे।

*विवरण आरोपित-*

1- फारूख फरीदी पुत्र इस्लाम अहमद निवासी थिथकी कवादपुर मंगलौर उम्र 25 वर्ष

2- मोहसिन उर्फ काला पुत्र नसीम निवासी माधोपुर कोतवाली गंगनहर उम्र 21 वर्ष

3- विधि विवादित किशोर

*बरामदगी का विवरण-*

1- हीरो होण्डा (मु0अ0सं0 288/2025 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित)

2- सुपर स्पेलण्डर (मु0अ0सं0 286/2025 धारा 303(2) बी एनएस)

3- हीरो स्पेलण्डर (मु0अ0सं0289/2025 धारा 303(2) बीएनएस)

4- सुपर स्पलेण्डर बिना नम्बर

5- स्पलेण्डर बिना नम्बर

6- स्पलेण्डर बिना नम्बर (लावारिश में दाखिल)

7- होण्डा साईन बिना नम्बर (लावारिश में दाखिल)uttarakhand

*घटना सं. 03-*

दिनांक 01.07.25 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पनियाला तिराहे से लाठरदेवा जाने वाले रास्ते रूडकी से वाहन मारूति सिलेरियो को रोका। पुलिस की सघन चैकिंग देख वाहन चालक वाहन उपरोक्त को छोडकर मौके से फरार हो गया। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

*बरामदगी-*

मारूति सिलेरियो कार (मु0अ0सं0 262/2025 धारा 303(2) बीएनएस संबंधी)

*पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी

2. व0उ0नि0 अजय शाह

3. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट

4. अ0उ0नि0 मनीष कवि

5. हे0का0 इसरार

6. हे0का0 ओसाब खान (साइबर सेल रूडकी)

7. का0 नितिन

8. का0 प्रभाकर थपलियाल

9. का0 पवन नेगी

10 . का0 मनमोहन सिहं

11. का0 अजय दत्त

12. का0 अजयवीर

13. का0 राकेश राणा

14. का0 अर्जुन

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 4 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 10 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 19 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 23 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 28 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 28 views