जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को जनपद हरिद्वार को एक वर्ष के भीतर टीबी मुक्त कराने का दिया लक्ष्य

*हरिद्वार 01 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद को मीजल्स – रूबेला, टी.बी.से मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मीजल्स-रूबेला (MR) उन्मूलन कार्यक्रम एवं टी०बी० उन्मूलन एवं रोकथाम के लिए जिला सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद हरिद्वार को टीबी से मुक्त कराने के लिए एक वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं ‌। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में मीजल्स-रूबेला एव टीबी मुक्त भारत को जो भी लक्ष्य एवं कार्य योजना निर्धारित की गई है उसी के अनुसार सभी अधिकारी धरातल पर कार्य करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने

जनपद हरिद्वार को टीबी से मुक्त कराने के लिए एक वर्ष का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को दिया है जिसके लिए सभी चिकित्सकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को यह भी निर्देश दिए है कि जनपद हरिद्वार को टीबी से मुक्त कराने के लिए जो भी उपकरण एवं संसाधन की आवश्यकता है उसे एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारी एवं कार्मिकों को निर्देश दिए है कि मीजल्स-रूबेला एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ कोमल द्वारा पीपीटी के माध्यम से जनपद में मीजल्स-रूबेला के बारे में चले जा रहे कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही पीपीटी के माध्यम से टीबी उन्मूलन के बारे एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा ने जानकारी दी।

बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ विकास दीक्षित,मुख्य शिक्षा अधिकारी के. के गुप्ता,एडिशनल सीएमओ अशोक कुमार तोमर,एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियान,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल,नरेश चौधरी,टीबी चैंपियन सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views