गोर्खाली सुधार सभा, शाखा हरिद्वार का तृतीय वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

समुदाय को अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति जागरूक होना होगाः पदम

हरिद्वार। गोर्खाली सुधार सभा की हरिद्वार शाखा का तृतीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को सफलतापूर्वक रानीपुर में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अधिवेशन में उपस्थित मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, शाखा अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम, कर्नल अनिल थापा, सांस्कृतिक सचिव कै- वाई-बी-थापा, माया घले शाखा अध्यक्ष ऋषिकेश एवं गीता भंडारी सचिव छिद्दरवाला ने संयुक्त रूप से मंत्रेच्चारण के बीच दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात् शाखा अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम ने गत वर्ष के कार्याे व आय-व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा भी उपस्थित सदस्यों के सम्मुख रखा। उन्होंने समाज व राष्ट्र की एकता के लिए समुदाय के सभी लोगों से एकजुट होने एवं अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनने का आह्वान किया।

महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने कहा कि सभा छात्रें व युवाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये समय-समय पर सम्मानित करती रहती है इसके लिय सदस्यों को संबंधित शाखा अध्यक्ष व पदाधिकारियों से संपर्क रखना होगा। हमें अपनी ऐतिहासिक धरोहर को बचाये रखना है इसके लिये आने वाली पीढ़ी को संस्कृति व परंपरा का ज्ञान कराना आवश्यक है।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा देश के उन गिने-चुने पवित्र संस्थाओं में से एक है जो समाज हित में निःस्वार्थ सेवाभाव से सेवारत है। यह संस्था सम्पूर्ण भारतवर्ष में गोरखा समुदाय की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है। गोरखा समुदाय का देश के विकास में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सशक्त होना होगा, तभी हमारा भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने समुदाय के सम्मुख अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही युवा पीढ़ी को जाग्रत करने का भी आह्वान किया।

कर्नल अनिल थापा महाप्रबंधक डीएलएफ ने सभा द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि डीएलएफ ने कहा कि संस्था सीएसआर के अंतर्गत समाज हित मे कार्यरत है। विशेष महिला सशक्तिकरण के लिये पर्वतीय क्षेत्रें में जहां रोजगार का कोई साधन उपलब्ध नहीं है, वहां पर घर पर ही महिलाओं को अपनी आजीविका चलाने के लिये संसाधन उपलब्ध कराये जाते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन योग्य छात्रें को उनका भविष्य संवारने में भी मदद करता है। साथ ही उन्होंने प्रशांत शर्मा बी-टैक के छात्र को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही मे गठित इन्द्र सूर्या ट्रस्ट की स्थापना की है जिसका मूल उद्देश्य भी पर्वतीय क्षेत्रें में जरूरतमंदों की मदद और उनका जीवन स्तर ऊंचा करने के लिये आजीविका के साधन तलाशना और उन्हें स्वावलंबी बनाना।

डा-पदम प्रसाद सुवेदी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा एक ऐतिहासिक संस्था है और इसका सदस्य होना अपने आप में गर्व की बात है। हम सभी को सभा का सदस्य बनकर एकजुटता प्रदर्शित करनी चाहिये। सभा द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्य सराहनीय है।

डा-संजय शाह मेडिकल डायरेक्टर स्वामी रामप्रकाश चौरिटेबल हास्पिटल ने कहा कि समाज को अपनी पहचान को बनाये रखने के लिये सोच में भी परिवर्तन लाना होगा। समुदाय द्वारा राष्ट्रहित में दिये गये योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। मातृ-भूमि की रक्षा के लिये जब भी जरूरत पड़ी गोरखा सैनिकों ने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर अदम्य साहस का परिचय देते हुये दुश्मनों को सबक सिखाया है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये अपने सूझाव देते हुये उन्होंने कहा कि हमें अपने खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

श्रीमति पदमा पांडे अध्यक्ष गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने अपने संक्षिप्त संबोधन में गोरखा समुदाय से अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति प्रेम जागरूकता बनाये रखने की अपील की। उन्होंने समुदाय को एकजुट होने व एकता बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विद्वत सम्मान डा-डम्बर प्रसाद पौडेल वरिष्ठ शिक्षाविद्, डा-मधु शाह, वरि-स्त्री रोग विशेषज्ञ, भगवान जोशी चिन्हित राज्य आंदोलनकारी, चन्द्र बहादुर थापा जड़ी बूटी विशेषज्ञ, संजय बिष्ट वैल्फेयर ऑफिसर भेल, पदमा पाण्डेय अध्यक्ष गोर्खाली महिला कल्याण समिति को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कु-स्वास्तिका बम व कविता डांगी द्वारा मुख्य अतिथि पदम सिंह थापा केंद्रीय अध्यक्ष गोर्खाली सुधार सभा को स्वंय की बनाई पेंटिग भेट की गयी। वार्षिक अधिवेशन में निम्न छात्रें को छात्रवृत्ति प्रदान की जिसमें कु- ऋतांजलि रेग्मी, कु- प्रतिज्ञा रेग्मी, मा- प्रशांत शर्मा, कु- रितिका शर्मा, कु- वाणी, कु- राखी , मा- एकांश, कु- प्राची, कु- देविना, मा- चिराग, मा- कृतज्ञ क्षेत्री, कु- तनिष्का ज्ञावली, मा- अभय ज्ञावली, कु- विद्या डांगी, कु- वंदना डांगी, कु- कविता डांगी, कु- तान्या पांडे, कु- अनुष्का सोनी, कु- हेतल सोनी, कु- प्रांजल सिंह, कु- सुप्रिया ओझा, कु- शगुन राणा, कु- दीक्षा आले एवं कु- तानिया ठाकुर।

शाखा के वार्षिक अधिवेशन में आशीष थापा, वेदप्रकाश थापा, हीरा लाल, पदम बहादुर बम, पुष्पराज पांडे, विजय सिंह, भगवान जोशी, ठाकुर ओली, पं-जगन्नाथ शास्त्री, खगेन्द्र पांडे, राजेंद्र प्रसाद रेग्मी, जय बहादुर थापा, वेद प्रकाश थापा, मोहन क्षेत्री, कमल सिंह, विजय शर्मा, गणेश बहादुर थापा, भीम बहादुर बम, जीत बहादुर डांगी, खेम नेवार, सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

वार्षिक अधिवेशन में वर्ष 2024-25 में कक्षा 10 व 12वीं की कक्षाओं में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले अनुष्का सोनी अक्षरा नेवार, प्रिंस थापा, रितांजली र्रेग्मी, रूची शर्मा और हिमांशु शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। गत दिनों स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेने रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

सचिव लोकनाथ सुवेदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views