बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत

*विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश*

*कहा, दो सप्ताह के भीतर नादरद चिकित्सकों की तैयार करें सूची*

देहरादून, 19 जून 2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर गायब चिकित्सकों की सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति देने तथा विभागान्तर्गत में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं एएनएम के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने बांड व्यवस्था के तहत तैनात डॉक्टरों के लम्बे समय से गैरहाजिर होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गायब चल रहे बांडधारी चिकित्सकों की सूची दो सप्ताह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने गैरहाजिर चिकित्सकों के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुरूप सख्त कार्रवाई कर सेवाएं समाप्त करने को भी अधिकारियों को कहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों से बांड व्यवस्था के तहत पासआउट एमबीबीएस चिकित्सकों को तीन व पांच साल के लिये पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनात किया जाता है, ताकि पर्वतीय क्षे़त्रों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। लेकिन कई बांडधारी चिकित्सक बिना बताये लम्बे समय से गायब चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बांड का उल्लंघन करने वाले चिकित्सकों को कतई भी बकसने के मूड में नहीं है, ऐसे चिकित्सकों से बांड की शर्तों के अनुरूप धनराशि की वसूली की जायेगी और उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 222 नये चिकित्साधिकारी को शीघ्र तैनाती देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने विभाग के अंतर्गत चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं एएनएम के रिक्त पदों का अधियाचन शीघ्र ही राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजने को भी अधिकारियों को कहा। जिसमें चिकित्सकों के 169, नर्सिंग अधिकारी 267 तथा एएनएम के 180 पद शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने तकनीकी संवर्ग के विभिन्न पदों पर भी भर्ती करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आर.एस. बिष्ट, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजीत जौहरी, डॉ. अनिल नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views