अर्द्ध कुम्भ एवं हरिद्वार के चहुॅमुखी विकास हेतु प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा

*मेला अधिकारी तथा जिलाधिकारी ने सीसीआर सभागार में की समीक्षा।*

हरिद्वार 13 जून 2025- अर्द्ध कुम्भ एवं हरिद्वार के चहुॅमुखी विकास हेतु प्रस्तावित कार्यों की शुक्रवार को मेला अधिकारी सोनिका तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीआर सभागार में की समीक्षा। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि प्रस्तावित पं.दीन दयाल मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य मेले तक पूरा होने की दिशा में ही शुरू किया जाये अन्यथा अभी कार्य शुरू न किया जाये ताकि मेले के दौरान पार्किंग स्थलों की कमी न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सती कुण्ड सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्य करने से पहले उनका पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व का अध्ययन करते हुए उनकी गरिमा के अनुरूप ही कार्य किये जायें।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में कोई डुप्लीकेसी न हो तथा कार्यों में डुप्लीकेसी न होने के सम्बन्ध में लिखित में प्रमाणपत्र दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर ली जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि रोड प्लान में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि जनता के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो तथा यातायात पहले से पहले की तुलना में सरल, सुखद व सुरक्षित हो। उन्होंने निर्देश दिये कि रोड प्लान हेतु पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों का प्रोपर डॉक्यूमेंटेशन किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु पुरानी पद्धति पर न चलकर नवीनतक तकनीकियों का सहयोग लिया जाये तथा अधिक से अधिक मशीनी पॉवर का उपयोग किया जाये। उन्होंने ने निर्देश दिये कि वेस्ट जनरेशन से निस्तारण स्थल तक की समुचित कार्य योजना तैयार की जाये।

बैठक में सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं ने घाटों के निर्माण, टीम लीडर सुनील गुप्ता ने शंकराचार्य चौक से सीसीआर तक रोड़ निर्माण कार्य, हरकी पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय दीप, ब्रहमकुण्ड, कांगड़ा घाट सौन्दर्यकरण एवं पुनरोद्धार, 10 जंक्शनों के ज्योमेट्रिक पुनरोद्धार, कल्चरल हब एण्ड चण्डी घाट सहित, पार्किंग, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि के बारे में विस्तार से जानककारी दी।

बैठक में नगर आयुक्त नन्दन कुमार, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता दीपक कुमार, अधिशासी अभिययन्ता जल निगम आर.गुप्ता सहित मेहुल शर्मा, रश्मि व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 13 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views