मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में यूसीसी पंजीकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न

आज दिनांक 13 जून 2025 को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त रजिस्ट्रार एवं सब-रजिस्ट्रार उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पंजीकरण की संख्या में वृद्धि, विभागीय पंजीकरण दर बढ़ाने तथा यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिन प्रकरणों में अपील या ऑटो अपील की स्थिति उत्पन्न हो रही है, उन पर सभी रजिस्ट्रारों को अपने स्तर से गहन समीक्षा कर उन्हें स्वत: और समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सब-रजिस्ट्रार की लापरवाही के कारण कोई प्रकरण अनावश्यक रूप से अपील में न जाए, इसकी विशेष सतर्कता बरती जाए।

बैठक के दौरान दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए। सभी रजिस्ट्रारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में आवेदनों का सही एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें और सब-रजिस्ट्रारों की नियमित समीक्षा करें।

बैठक में ईडीएम श्री अभिषेक चौहान द्वारा सभी अधिकारियों को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) प्रकरणों के सही निस्तारण हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। विशेष रूप से रिजेक्शन के कारणों की स्पष्टता एवं मानकों के अनुसार निर्णय लेने पर बल दिया गया, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशानी न हो।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समय-समय पर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे नियमों की गहन समझ और नीतिगत स्पष्टता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश, एसडीएम लक्सर, एवं एएसडीएम रुड़की सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 11 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views