चेयरमैन बने रवि बजाज

*जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की कोर टीम की बैठक में की गई घोषणा*

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारीयो की बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर ने की और संचालन एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान द्वारा किया गया

बैठक की जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया की सभी पदाधिकारीयो की सहमति से पूर्व में संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि बजाज को डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन का चेयरमैन घोषित किया गया है

जिला सचिव संजय चौहान ने बताया कि तृतीय ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट जिसका आयोजन हरिद्वार में किया जाना है नवंबर माह में प्रस्तावित किया गया है जिसमें पूरे देश की कुल 14 टीम प्रतिभाग करेंगी जिनमें 8 टीमें पुरुष वर्ग से और 6 टीमें महिला वर्ग से रहेंगीइस आयोजन में पहली बार महिला खिलाड़ियों की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं इस अवसर पर जिला सचिव संजय चौहान ने पिछले वर्ष हरिद्वार में संपन्न की गई अब तक सभी प्रतियोगिताओं की जानकारी भी पत्रकारों को दी

उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में देहरादून में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सब जूनियर अंडर 14 आयु वर्ग का बालक और बालिका राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार इस आयु वर्ग का राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है इससे एक और जहां उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा वहीं उत्तराखंड का नाम भी बास्केटबॉल के क्षेत्र में भारत के पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाएगा बैठक के अंत में नवनियुक्त चेयरमैन रवि बजाज ने सभी पदाधिकारी और पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि एसोसिएशन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर वे खरा उतरेंगे और भविष्य में बास्केटबॉल को बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे

आज की बैठक में संगठन के संरक्षक और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम कपूर, डॉ अजय मलिक,योगेश शर्मा,आलोक चौधरी,अविनाश झा,दीपांशु विद्यार्थी,अंकुश रोहिला,सुनील गुप्ता,इंद्रेश गौड़,शिवम आहूजा,सुनील अग्रवाल,विवेक वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए…

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    *हरिद्वार:* हरिद्वार-रूड़की रोड स्थित बहदराबाद टोल प्लाजा के समीप श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 7 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views