शैक्षिक जगत का पथ प्रदर्शक बनेगा देवभूमि उत्तराखंड-जयपाल सिंह चौहान 

‘मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान’ पर्यावरण संरक्षण के साथ सशक्त राष्ट्र की नींव का पत्थर: आनंद सिंह उनियाल

महाविद्यालय में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

हरिद्वार 5 जून, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार के एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, चुनाव साक्षरता क्लब, स्वीप, पर्यावरण प्रकोष्ठ, रेडक्रॉस यूनिट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। बैठक में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, उच्च शिक्षा के जॉइंट डायरेक्टर आनंद सिंह उनियाल समेत जिले के कई कॉलेजों के प्राचार्य तथा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा के जॉइंट डायरेक्टर आनंद सिंह उनियाल ने मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा साथ ही कॉलेज परिसर में अनेक छायादार तथा फलदार पौधों का रोपण किया गया।   

इस अवसर पर उच्च शिक्षा ज्वाइंट डायरेक्टर आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि उच्च शिक्षा में सुधार के लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों को आपसी समन्वय बनाकर शिक्षा के विकास के लिए मुख्य धारा में कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि कोई विद्यार्थी पढ़ाई में मानसिक रूप से कमजोर नहीं होता, सिर्फ उसे सही दिशा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी डिग्री कॉलेज में बिजली, पानी, खेल मैदान, अच्छी बिल्डिंग और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान से भूपतवाला स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थाई बिल्डिंग के लिए भूमि चयन कराने की मांग की और कहा कि भूमि मिलते ही कॉलेज की बिल्डिंग का शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान’ जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ सशक्त राष्ट्र की नींव का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में मूलभूत सुधार की आवश्यकता है जो कि इस प्रकार के समीक्षा कार्यक्रमों से संभव हो पाता हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सतत विकास की ओर अग्रसर हैं और वो दिन दूर नहीं जब देवभूमि उत्तराखंड शैक्षिक जगत का पथ प्रदर्शक बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और शिक्षक मिलकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों से भी जवाब माँगा जाएगा। 

एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा ने कहा कि दर्जाधारी राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान जिस तरह से कार्य कर रहे हैं, उससे लगता है कि प्रदेश के सभी कॉलेजों की समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र संभव हो सकेगा। प्रो बत्रा ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की सम्बद्धता, वेतन भुगतान, रोस्टर रजिस्टर का अनुमोदन नहीं होना, नवीन पदों के सृजन आदि समस्याओ की ओर माननीय मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर चिन्मय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. संजय महेश्वरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डॉ कामना जैन, डॉ दीपा अग्रवाल, लक्सर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वी एन शर्मा, डॉ अर्चना गौतम, डॉ प्रेमलता कुमारी, डॉ आदित्य कुमार मौर्य, डॉ बी एल कुशवाहा, डॉ अजीत कुमार राव, प्रो रामावतार सिंह, डॉ रीता सचान, डॉ विकास कुमार, डॉ मुकेश चंद्र, डॉ नवीन कुमार, अनिल अरोड़ा, विक्रम भुल्लर और लव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए…

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    *हरिद्वार:* हरिद्वार-रूड़की रोड स्थित बहदराबाद टोल प्लाजा के समीप श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 7 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views