स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी

*राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम*

*नव चयनित चिकित्सकों की जल्द होगी दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती*

देहरादून, 05 जून 2025

सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 220 नये चिकित्साधिकारी मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने मंगलवार को चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और अधिक सुदृढ़ होगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अथक प्रयासों और निरंतर विभागीय समीक्षा के उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 276 रिक्त पदों का अधियाचन भेजा था। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने 27 फरवरी 2025 को रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके बाद 7 से 20 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। जिसके उपरांत चयन बोर्ड ने कुल 220 योग्य अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। कुछ आरक्षित श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण नियमानुसार पदों को अग्रेनीत कर दिया गया है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 19, अनुसूचित जाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 9, अनुसूचित जनजाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के दो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के चार पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत राज्य आंदोलनकारी या उनके आश्रितों के 17, अनुसूचित जाति के राज्य आंदोलनकारी आश्रित का एक और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों पर भी कोई पात्र अभ्यर्थी नहीं मिला। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही प्रदेशभर के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में तैनाती दी जायेगी। नये चिकित्सकों के आने से जहां प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होगी वहीं पर्वतीय व दूरथा क्षेत्रों में आम लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

*बयान-*

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्साधिकारियों (बैकलॉग) के 220 पदों का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। सभी चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी जायेगी। इन चिकित्सकों के आने से प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी और सरकार का अंतिम गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प भी सिद्ध होगा। – *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 5 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views