जिलाधिकारी ने निर्देश दिये ऋण स्वीकृति हेतु अनावश्यक परेशान करने वाले एवं अनावश्यक कागजात मांगने वाले बैंकर्स के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी

हरिद्वार दिनांक 11 सितम्बर, 2024ः सभी बैंकर्स औद्योगिक विकास हेतु उद्यमियों को सकारात्मक सोच के साथ ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बुद्धवार को जिला कार्यालय सभागार में डीएलआरसी की बैठक लेते हुए सभी बैंकर्स को दिये।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में आर्थिक गतिविविधयों तथा लघु एवं मध्यम उद्योगो को बढ़़ावा देने, स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए रोजगारपरक योजनाओं में प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पश्ट निर्देश दिये कि रोजगारपरक योजनाओं में आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए ऋण राशि समय से उपलब्ध कराई जाये तथा जिन आवेदन पत्रों को अस्वीकृत किया जाये, उन पर कारण अंकित किया जाये। जिलाधिकारी ने स्पश्ट निर्देश दिये कि ऋण स्वीकृति हेतु अनावश्यक परेशान करने वाले एवं अनावश्यक कागजात मांगने वाले बैंकर्स के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी अधिकारी या बैंकर्स की लापरवाही की वजह से किसी भी योजना में जनपद पिछड़ता है तो सम्बन्धित के खिलाफ भी सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों के प्रति स्वंय संवेदनशील रहे तथा अपने अधीनस्थों को भी संवेदनशील बनाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों की हर मीटिंग में विशेश समीक्षा की जायेगी। उन्होंने जनपद का ऋण जमानुपात बढ़ाने, लेनदेन हेतु डिजिटल साक्षरता बढ़ाने, निश्क्रिय बैंक मित्रों के स्थान पर अन्य बैंक मित्र बनाने के निर्देश एलडीएम को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, आरबीआई से एलडीओ रजनीश सैनी, डीडीएम नाबार्ड अखिलेश सैनी, महाप्रबन्धक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, एपीडी नलिनीत घिल्डियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित सम्बन्धित बैंकर्स व अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 6 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 9 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 9 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views