तहसील दिवस: क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 63 शिकायत दर्ज करवाई 

* *आयोजित तहसील दिवस में 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण शेष शिकायतों को त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया गया।*

*हरिद्वार 03 जून 2025* आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार के सभागर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिनन विभागों सेसम्ब्ंधित 63 शिकायतें दर्ज करवाई गई जिसमें 12 शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

मुख्यतः पैमाईश, चकबंदी, अतिक्रमण, सौन्दर्यीकरण, भूमि कटाव तथा कब्जा आदि से सम्बन्धित थीं।

आयोजित तहसील दिवस में चन्द्रपाल सिंह शिवालिक नगर में सड़क पार स्थित पार्क को भारत रत्न भीमराव आम्बेडकर के नाम से घोषित कर सौन्दर्यीकरण की मांग की गई। संजय कुमार निवासी फेरपुर में ग्राम फेरपुर तालाब की सरकारी भूमि पर किए गये कब्जे के सम्ब्ंाध में कार्यवाही की मांग की गई, देवेन्द्र सिंह निवासी खेडली ने अभिलेखों में नाम सही करवाने के सम्बंध में आवेदन किया, ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम फेरूपुर कु. शिवानी ने ग्राम समाज की भूमि पर किए गये अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई, बशेषवर प्रसाद सोहलपुर सिकरोढ़ा नदी से हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए उचित प्रबंधन करने के सम्बंध में मांग किया, मो. ताली भारतीय किसान यूनीयन भगतनपुर ने क्षेत्र में सड़को का निर्माण कराए जाने सम्बंधित शिकायत दर्ज की गई आदि समस्याए दर्ज करवाई गई।

तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी शिकायतें दर्ज करवाई गई है उन शिकायतो को समयबद्धता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए है कि सम्बंधित शिकायत पर जो भी कार्यवाही एवं निराकरण किया गया है उसके सम्बंध में सम्बंधित आवेदनकर्त्ता से जिला कार्यालय को भी अवगत कराने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस के दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, बीडीओ मानस मित्तल, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी श्बाली गुरूंग, एसएनए महेंद्र कुमार यादव, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सहित सम्बंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views