सूबे के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर

*चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने कहा कालेजों में मजबूत होगी शैक्षणिक व्यवस्था*

देहरादून, 1 जून 2025

सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को 26 नर्सिंग ट्यूटर्स मिल गये हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित इन नर्सिंग ट्यूटर्स को प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग कालेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इन ट्यूटर्स की तैनाती से नर्सिंग कालेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी साथ ही नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बेहरत प्रशिक्षण भी मिल सकेगा।

उत्तराखंड सरकार चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार करने में जुटी है। राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कालेजों के साथ-साथ नर्सिंग कालेजों में सुविधाएं जुटा रही है, साथ ही मेडिकल फैकल्टी की भी नियुक्ति कर रही है। ताकि मेडिकल शिक्षण संस्थानों में छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रशिक्षण मिल सके। इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा नर्सिंग ट्यूटर के पदों पर चयनित 26 अभ्यर्थियों को प्रदेशभर के 8 राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी है। जिनमें राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा, बाजपुर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और टिहरी शामिल है। चयन बोर्ड द्वारा नर्सिंग ट्यूटर पड़ पर चयनित किरन को नर्सिंग कालेज अल्मोड़ा में प्रथम तैनाती दी है। इसी प्रकार स्वेता, सुरभी नेगी, राहुल राणा, ज्योति भनारी, अनुज कुमार और सुधांशु पटेल को बाजपुर, अंकित तिवारी और अभिषेक नेगी को चमोली, सौरभ कुमार, दिव्या चौहान, धीरेंद्र सिंह पंवार, रोहित सिंह, सुरिचा, मोहम्मद शहजाद, मानसी चौहान और नरेंद्र दत्त रतूड़ी को चम्पावत, एकता उपाध्याय, मानसी दबोला, अंजली डिमरी, संदीप सिंह नेगी, दिग्विजयसिंह कठैत और प्रशांत रावत को देहरादून, हेमलता को हल्द्वानी, रश्मि कन्याल को पिथौरागढ़ और जयदीप सिंह गुसाईं को राजकीय नर्सिंग कालेज टिहरी में पहली तैनाती दी गई है।

विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि इन ट्यूटर्स की नियुक्ति से नर्सिंग कालेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी साथ ही कालेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। इसके अलावा नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बेहतर चिकित्सकीय प्रशिक्षण भी मिल सकेगा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने सभी नवनियुक्त ट्यूटरों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे अपनी सेवा और समर्पण से राज्य की नर्सिंग शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए हर स्तर पर आवश्यक कदम उठा रही है।

*बयान*

राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी संकल्प के तहत राज्य के विभिन्न राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में 26 नवनियुक्त नर्सिंग ट्यूटरों को प्रथम तैनाती दे दी है। इन ट्यूटरों की नियुक्ति से न केवल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी, बल्कि शैक्षणिक गतिविधियां भी तेज होंगी। – *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड*

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 4 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 30 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 29 views