बिगुल बज गया महाक्रांति का वीरों शौर्य दिखाना है का संदेश दे रहा शांतिकुंज परिवार

हरिद्वार 18 मई।

आज हमारे वीर सैनिकों की वीरता को समस्त देशवासी सलाम कर रही है, तो वहीं शांतिकुंज परिवार उनकी वीरता, शौर्य को सलाम करते हुए शृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके अंतर्गत शांतिकुंज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली एवं स्थान-स्थान पर लाठी संचालन का अभ्यास कर देश के वीर सैनिकों की गौरवगाथा को नमन किया। इस रैली का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और युवाओं में राष्ट्रसेवा के प्रति उत्साह पैदा करना है।

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने अपने संदेश में कहा कि अब समय आ गया है देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का, वीरों के पदचिह्नों पर चलने का और नये भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का। अपने वर्चुअल संदेश में युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि हर युवा जो अपने जीवन को अनुशासित करता है, चरित्रवान है और जो समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी से अपने कर्तव्यों का पालन करता है- वह भी एक सच्चा सैनिक और राष्ट्र का रक्षक है।

रैली के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजते रहे। गायत्री साधकों ने भारतीय वेशभूषा में लाठी संचालन का प्रदर्शन किया, जो न सिर्फ आत्मरक्षा का एक प्रतीक था, बल्कि वीर सैनिकों की दृढ़ता और साहस का भी परिचायक था।

यह कार्यक्रम आपरेशन सिंदुर से उपजी घटनाक्रमों तथा हमारे वीर सैनिकों की अपार सफलता और गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष (2026) के अंतर्गत संचालित राष्ट्र जागरण अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत युवा वर्ग को चरित्र निर्माण, सेवा भावना एवं राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views