राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 104 लैब टैक्नीशियन

*उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अंतिम परिणाम*

*स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने दी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं*

देहरादून, 09 सितम्बर 2024

सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के उपंरात चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। चयनित लैब टैक्नीशियनों की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को मेडिकल रिपोर्ट सटीक व समय पर मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ कराने में जुटी है ताकि प्रदेश के आम लोगों को मेडिकल कॉलेजों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्देश्य के तहत मेडिकल कॉलेजों में जहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं मेडिकल स्टॉफ की भी तैनाती की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 और लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2021-22 में टैक्नीशियन संवर्ग के तहत 306 पदों पर टैक्नीशियनों की भर्ती निकाली थी। जिसमें से वर्ष 2023 में 202 पदों पर टैक्नीशियनों का चयन कर दिया गया था। जिसमें कतिपय रिट याचिकाओं के लंबित होने एवं अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों के निवारण के उपरांत बोर्ड द्वारा विगत माह लिखित परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसके उपरांत बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर 104 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। डॉ. रावत ने कहा कि इन सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इनकी तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को जहां राहत मिलेगी वहीं उन्हें सटीक व समय पर मेडिकल रिपोर्ट्स भी मिलेंगी। डॉ. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों के 1455 नर्सिंग अधिकारियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा, जिसके उपरांत चयनित नर्सिंग अधिकारियों की भी मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल सोशल वर्कर, नर्सिंग कॉलेजों के ट्यूटर की भी नियुक्तियां की जायेगी। इसके लिये शीघ्र ही चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।

  • Related Posts

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकलेगी कांवड़ यात्रा : रेखा आर्या मां गंगा की कृपा और संतों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री का संकल्प अवश्य…

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    हरिद्वार। सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर में कटोरा लेकर प्रदर्शन करने का मामला अब संत समाज में भी तूल पकड़ने लगा है। रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 3 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 4 views

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 6 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 7 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views