निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वाती एस भदौरिया ने महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया

* *निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने आज जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।*

* *जनपद चिकित्सालय के पैथालॉजी लैब में किए जाने वाले टैस्ट एवं जॉच का समय बढ़ाने के निर्देश*

*हरिद्वार 15 मई 2025* -एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहॅुची निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आम जनमानस के लिए उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहॉ महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्हेंाने ओपीडी कक्ष, विशेष नवजात शिशु परिचर्या ईकाई, कोल्ड चेन कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, प्रसोपरांत कक्ष, अल्ट्रासाउड कक्ष, आदि का निरीक्षण कर वहॉ उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया, उन्हेंाने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रसव के लिए जो भी महिलाएं चिकित्सालय में आ रही है उन्हें सभी स्वस्थ्य सुविधाए उपलब्ध हो तथा जच्चा बच्चा का विशेष ख्याल रखा जाए इसके साथ गर्भवती महिला एवं बच्चों को देखरेख के लिए काउंसलर के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। महिलाओं बच्चों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रहा सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पैथालॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान लैब में होने वाली जॉच किए जा रहे थे उन सभी की सूची प्रर्दशित करन ेके निर्देश दिए ताकि आम जनमानस को होने वाले टेैस्टों की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्हेाने ओपीडी मे महिलाओं केबैठने के लिए उचित व्यवस्था का निर्देश दिए तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए।

जिला क्षय रोग चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्हेंाने वर्तमान में क्षय रोगियों के सम्बंध मेंजानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली, उन्होंने औशधि कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली, उन्होंने यह निर्देश दिए कि क्षय रोग के सम्ब्ंाध में निर्देश दिए कि दवाइयों का स्टॅक खत्म होने से पहले ही डिमांड भेज दी जाए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादराबाद की भी निरीक्षण किया वहॉ उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा लिया वहॉ पर उनके द्वारा ओपीडी एवं दवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया, बहादरा बाद के मातृत्व एवं शिशु कल्याण केन्द्र आत्मलपुर, बौंगला का निरीक्षण के दौरान आशाओं से महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के उपरांत रोशनाबाद स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यो की समीक्षा की। बैठक में उनहेंाने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्हें धरातल पर उतारना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है जिसे की आम जनमानस को इस कार्यक्रम का लाभ सहजता से उपलब्ध हो सके। उन्हेांने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को राजकीय चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि आशाओं द्वारा किसी भी गर्भवती महिला के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तो उस पर त्वरित गति से उपचार सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालय में स्टाफ नर्स की कमी है उन चिकित्सालय में स्टाफ नर्स की तत्काल भर्ती की जाए। उन्हेंाने आरबीएस कार्यक्रम के तहत बच्चों केे सवास्थ्य परीक्षण के लिए निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण करवाए जाए एवं जिन बच्चों के स्वास्थ्य में कमी पाई जाती है तो उसका जल्द से जल्द से इलाज कराया जाए

उन्हेंाने निर्देश दिए की राष्ट्री स्वास्थ्य मिशन के तहत जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे है उन सभी कार्यक्रमों को आशाओं को भी जनकारी देकर उचित प्रशिक्षण देने केी बात कही।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के सभी चिकित्सालय में पैथालॉजी लैब में जो जॉच की जाती है इसके लिए उन्होंने समय बढ़ाने के निर्देश दिए जिसे 01.00 बजे तक समय निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सालय में आने वाले आम जनमानस को जॉच करानें में सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि चिकित्सालय में जो भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है या जो भी सुविधा दी जा रही है उसका भी रजिस्टर तैयार करने का कहा जिससे डाटा तैयार करने में असुविधा न हो।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.के.सिंह ने जनपद आगमन पर निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया को पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया, उन्हेंाने निदेशक निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को आश्वस्त किया कि जनपद भ्रमण के दौरान चिकित्सालय में जो भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाए जाने के दिशा निर्देश दिए गये हैं उनका सम्बंधित से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती निमी राणा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमो पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर एसीएमओ डा. अनिल वर्मा, पीएमएस डा. विजयेश भारद्वाज, सीएमएस डा. राजेश गुप्ता, डा. संदीप निगम, डा. उमा रावत, डा. नितिन अरोड़ा, डा. आर.बी.सिंह, डा. यशपाल तोमर, डा. शादाब सिद्दकी, डा. आरती बहल, अनिल सती सहित अन्य डाक्टर भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 4 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 30 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 29 views