रामानंद इन्स्टीट्यूट ने तोड़ा र्कैंपस प्लेसमेंट रिकॉर्ड। 4 छात्रों का हुआ चयन 

हरिद्वार, रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट ज्वालापुर के छात्रों का एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट में चयन किया है।

प्रबंध समिति के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और निदेशक श्री वैभव शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट ऑफिसर आर ऐ शर्मा ने बताया कि कंपनी ने पहले चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। प्लेसमेंट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की हम छात्रों को मूल्यवान इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करते है इसीलिये इंस्टीट्यूट ने अग्रणी कंपनियों के साथ मज़बूत और रणनीतिक साझेदारी बनायी है।

एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कार्यपालक मानव संसाधन मोनू कुमार ने डी फार्मा से निशा कुमारी, हयात अंसारी, अमन अंसारी एवं अदनान का चयन पर्यवेक्षक प्रशिक्षु के पद पर किया।

निदेशक श्री वैभव शर्मा ने बताया की इंस्टीट्यूट अपने छात्रों को व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग, नियमित कार्यशालाओं, मज़बूत उद्योग संबंधों और कौशल विकास के प्रति समर्पण के माध्यम से उत्कृष्ट प्लेसमेंट हासिल करने में छात्रों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा हमें खुशी है कि एक बार फिर देश की शीर्ष कंपनियों ने हमारे छात्रों पर अपना विश्वास जताया है। हमारे छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इन प्लेसमेंट परिणामों में परिलक्षित होती है। आने वाले वर्षों में हम उद्योग के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करना जारी रखेंगे एवम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम सामाजिक रूप से जागरूक जिम्मेदार छात्र तैयार करते रहें जो इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में मदद करें।

इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर आर ए शर्मा, फार्मेसी हेड कुसुम लता, नेहा देशवाल, पूजा ओसवाल, कुनिका आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 4 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 30 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 29 views