श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार की गुरुगद्दी – हरिहर आश्रम, कनखल में “स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक – नि:शुल्क चिकित्सा सेवा” का शुभारम्भ

“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः”

सनातन संस्कृति की इसी करुणा-निधि भावना को वास्तविक रूप देते हुए आज श्री हरिहर आश्रम, कनखल (जूना अखाड़ा की गुरुगद्दी) स्थित “मृत्युंजय परिसर” में स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक – नि:शुल्क चिकित्सा सेवा का “भव्य लोकार्पण” सम्पन्न हुआ।

यह ऐतिहासिक एवं लोक-कल्याणकारी पहल ANCIENT HERITAGE FOUNDATION के तत्वावधान में, परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज की पावन उपस्थिति, आशीर्वाद व दिव्य संकल्प से साकार हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह जी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमन्त जी, पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल बिजनौर के संस्थापक डॉ. हरीश मित्तल जी एवं डॉ. सविता मित्तल जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

“स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक – नि:शुल्क चिकित्सा सेवा” का उद्देश्य है — हरिद्वार के कनखल क्षेत्र सहित आस-पास के गाँवों व नगरवासियों, साधु-सन्तों, ब्रह्मचारियों व आश्रमवासियों को सहज, समर्पित एवं पूरी तरह नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करना।

इस पॉलीक्लिनिक में आधुनिक चिकित्सा की सभी मूलभूत एवं विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। विश्व प्रसिद्ध मेदान्ता के चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविरों एवं अनेक प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा नियमित चिकित्सा सेवा रहेंगी, जिनमें आपातकालीन IPD (आवश्यकतानुसार भर्ती सुविधा) जनरल OPD (बाह्य रोगी सेवा) मधुमेह, उच्च रक्तचाप की नियमित जाँच एवं उपचार तथा आधुनिक उपकरणों से युक्त परामर्श व औषधि वितरण पूर्णतः नि:शुल्क दवा वितरण सेवा। समारोह में अनेक विशिष्ट सन्त-मनीषियों व चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।

इस पुण्यकार्य के साक्षी बने कई प्रतिष्ठित सन्त, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित थे :

* रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल के प्रमुख पूज्य श्री स्वामी दयामूर्त्यानन्द जी महाराज, स्वामी उमेश्वरानन्द जी महाराज, स्वामी अनदयानन्द जी महाराज

* मेदान्ता गुरुग्राम से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता जी व स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा गुप्ता।

डॉ. हेमन्त जी, डॉ. राकेश बाली, डॉ. अनुज मिश्रा, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुधाकर पाण्डेय जी, भारत माता मन्दिर एवं समन्वय सेवा ट्रस्ट से श्री उदय नारायण पाण्डेय, श्री हरिहर जोशी, श्री अभिजीत, श्रीमती रश्मिता जी

हरिहर आश्रम के प्रबन्धक एवं ANCIENT HERITAGE FOUNDATION के न्यासी श्री स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज, श्री विपिन वर्मा जी, श्री सच्चिदानन्द नौटियाल जी, एडवोकेट प्रशान्त राजपूत जी साथ ही हरिहर आश्रम के वरिष्ठ सन्त पूज्य स्वामी सोमदेव गिरि जी, स्वामी नित्यानन्द गिरि जी, स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी, श्री स्वामी रामात्मानन्द गिरि जी, श्री विष्णु प्रसाद जोशी जी, श्री पवन शर्मा जी सहित अनेकों सन्त-महापुरुषों व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भी साक्षी बने।

पूज्य श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराजने इस अवसर पर कहा कि — “सेवा ही धर्म का सार है। जो चिकित्सा सेवा आज प्रारम्भ हुई है, वह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि ईश्वरीय प्रेम से प्रेरित मानव-सेवा का व्रत है। हमारी संस्कृति ने सदा ‘जीव मात्र के कल्याण’ को प्राथमिकता दी है, और यह पॉलीक्लिनिक उसी भाव की साकार अभिव्यक्ति है।”

यह अभिनव प्रयास नि:संदेह न केवल हरिद्वार, बल्कि समूचे समाज के लिए एक आदर्श बनेगा – जहाँ आध्यात्मिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व एक साथ लोक-कल्याण के लिए समर्पित हैं।

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 4 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 30 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 29 views