जमीन पर कब्जे के प्रयास को नाकाम करने पर व्यापारियों ने जताया पुलिस का आभार,पीड़ितों के समर्थन में आए व्यापारी

हरिद्वार, 9 अप्रैल। आर्यनगर चौक स्थित एक ज्वैलरी शोरूम के पास भूमि पर असामाजिक तत्वों के कब्जे के प्रयास को विफल करने पर सर्राफा कारोबारियों ने बैठक कर पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। जेवर ज्वैलरी शोरूम में आयोजित बैठक में गौरव मित्तल, मनोज गुप्ता और नीरज गुप्ता ने बताया कि करीब 70 साल पहले उनके पिता ने भूमि खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। नगर निगम का टैक्स भी पिता के नाम पर जमा होता है। बताया कि वर्ष 2019 से कुछ असामाजिक तत्व कागजों में हेराफेरी कर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। पूर्व में भी दो बार जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा चुकी है। गौरव मित्तल व नीरज गुप्ता ने बताया कि बृहष्पतिवार की रात लगभग 15 भू माफिया कब्जे की नीयत से जमीन की बाउंड्री वॉल का गेट तोड़कर अंदर घुस आए। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जा करने का प्रयास कर रहे भूमाफियों को बाहर निकाला। बताया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, एसडीएम को भी शिकायत की गई है। एसएसपी को भी शिकायत देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। बैठक में मौजूद डा.विशाल गर्ग, पार्षद हरविंदर विक्की, प्रदीप मेहता व नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए जिस प्रकार जमीन पर कब्जे के प्रयास को नाकाम किया है। वह प्रशंसनीय है। डा.विशाल ने गर्ग ने कहा कि धर्मनगरी में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बाहरी संदिग्धों की पड़ताल के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान को और बड़े स्तर पर चलाना चाहिए।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 8 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views