चिकित्सा शिक्षा विभाग में 54 फैकल्टी को मिली प्रथम तैनाती

*विभिन्न संकायों को मिले 18 प्रोफेसर व 36 एसोसिएट प्रोफेसर*

देहरादून, 09 मई 2025

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 54 स्थाई फैकल्टी को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिनमें विभिन्न संकायों के 18 प्रोफेसर व 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। नव चयनित फैकल्टी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर, हरिद्वार, श्रीनगर, दून, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में नियुक्ति मिली है। इनकी तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यों में जहां गुणात्मक सुधार होगा वहीं शोधात्मक कार्यों में भी तेजी आयेगी।

सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में लगातार संकाय सदस्यों की तैनाती की जा रहा है, ताकि मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण व प्रशिक्षण कार्यों में गुणात्मक वृद्धि कर इन्हें सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाया जा सके। जिसका लाभ मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित मरीजों को मिल सके। इसी क्रम में राज्य सरकार ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 54 स्थाई फैकल्टी को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें विभिन्न संकायों के 18 प्रोफेसर व 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। इन नव चयनित फैकल्टी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर, हरिद्वार, श्रीनगर, दून, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में नियुक्ति मिली है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विभिन्न संकायों में 7 प्रोफेसर को नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार दून मेडिकल कॉलेज में 4, हरिद्वार में 3, हल्द्वानी में 2 तथा रूद्रपुर एवं अल्मोड़ा में 1-1 प्रोफेसर को प्रथम तैनाती दी गई है। इसी प्रकार विभिन्न संकायों में एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी गई है। जिसमें 13 एसोसिएट प्रोफसर को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, 9 एसोसिएट प्रोफेसर को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, 7 एसोसिएट प्रोफेसर को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर तथा हरिद्वार में 1-1 एसोसिएट प्रोफेसर को नियुक्ति दी गई है।

सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़े प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा गया था, जिसके क्रम में चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर एनॉटमी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, बायोकैमेस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फॉरेन्सिक मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपीडिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, रेडियोथेरेपी एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, ऑप्थैल्मोलॉजी, साईकाइट्री, ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी, ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयन परिणाम जारी किया गया।

*बयान*-

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 54 मेडिकल फैकल्टी को प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिनमें विभिन्न संकायों के 18 प्रोफेसर तथा 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। स्थाई फैकल्टी मिलने से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोधात्मक कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी, जिसका लाभ छात्र-छात्राओं सहित अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। – *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 8 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views