केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार

*प्रसाद, सोवेनियर, स्थानीय उत्पाद के स्टॉल से लेकर होमस्टे का कारोबार*

केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों को काम मिल रहा है। जनपद के करीब डेढ़ सौ समूह, प्रसाद, जौ, तिल, कॉइन सोवेनियर, स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने से लेकर होमस्टे और यात्रा मार्ग पर जलपान गृह तक संचालित कर रहे हैं। जिससे सैकड़ों महिलाओं की आजीविका को सहारा मिल रहा है। केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन भी खरीद की जा सकती है। इसके साथ ही उद्योग विभाग के भटवाड़ीसैंण स्थित ग्रोथ सेंटर में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति सोवेनियर के रूप में तैयार की जाती है। जिसे श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर से स्मृतिचिह्न के रूप में अपने साथ ले जाते हैं। जिला उद्योग केंद्र रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित इस ग्रोथ सेंटर का भी स्थानीय महिलाएं ही संचालन करती हैं। इस वर्ष अब तक पाँच हजार प्रतिकृतियाँ तैयार की जा चुकी हैं तथा यह क्रम जारी है।

जखोली – जखोली ब्लॉक में करीब 50 महिला स्वयं सहायता समूह यात्रा से जुड़ा कारोबार कर रहे हैं। इसमें 30 समूह प्रसाद तैयार कर रहे हैं, जबकि 10 समूह धूपबत्ती बनाने और 10 अन्य समूह पहाड़ी उत्पादों को बेचने का काम कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने इन्हें दुकानें भी आवंटित की हुई हैं, जहाँ बद्री गाय का घी 1200 रुपए प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है।

अगस्त्यमुनि – अगस्त्यमुनि ब्लॉक में करीब 38 महिला समूह यात्रा कारोबार से जुड़े हैं। समूह सोवेनियर बनाने से लेकर, प्रसाद पैकेजिंग और स्थानीय उत्पाद यात्रा मार्ग पर बेच रहे हैं। कुछ समूह यात्रा मार्ग पर जलपान गृह भी संचालित कर रहे हैं। इससे करीब 90 महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है।

उखीमठ – उखीमठ ब्लॉक में करीब 60 महिला समूह यात्रा से संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं। 48 महिलाएं सीधे तौर पर प्रसाद तैयार कर रही हैं, जबकि शेष सोवेनियर निर्माण, जलपान गृह, यात्रियों को ठहराने के लिए टेंट संचालन, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं।

*चारधाम यात्रा महिला समूहों की आर्थिकी का आधार बन रही है। सरकार इसके लिए महिला समूहों को यात्रा मार्ग पर स्टॉल उपलब्ध कराने से लेकर हर तरह की सहायता दे रही है। महिलाएं स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर वोकल फॉर लोकल के नारे को भी चरितार्थ कर रही हैं। सभी तीर्थ यात्रियों से अपील है कि वे स्थानीय समूहों के गुणवत्तापरक उत्पादों को खरीदने का प्रयास करें।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री’*

  • Related Posts

    सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    शिवालिक नगर, 23 दिसंबर 2025: सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवालिक नगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य…

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

    हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता भोला शर्मा की ओर से एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो नेता भोला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    • By Admin
    • December 23, 2025
    • 3 views

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

    • By Admin
    • December 23, 2025
    • 4 views

    जो घर का त्याग करेगा वही सन्यासी बनेगा – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • December 23, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने ताड़ीखेत में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • December 22, 2025
    • 3 views

    डॉ. ज्योति सिंह को मिला ‘बेस्ट बिजनेस एकेडमिक ऑफ द ईयर 2025’ सिल्वर मेडल अवार्ड

    • By Admin
    • December 22, 2025
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में गणित की गूँज

    • By Admin
    • December 22, 2025
    • 4 views