वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

*दूरस्थ क्षेत्र के महाविद्यालयों में दूर होगी विज्ञान शिक्षकों की कमी*

देहरादून, 02 मई 2025

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी साथ ही प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक कार्यों में भी युवाओं को मदद मिलेगी।

सूबे के दूरस्थ राजकीय महाविद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित वनस्पति विज्ञान के 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिनमें डॉ. दिनेश गिरी को पी.जी. कॉलेज गोपेश्वर, प्रमिला को राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग, योगेन्द्र सिंह गुसाई को राजकीय महाविद्यालय अगस्तमुनि, डॉ. हिमानी बडोनी को राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, उपेन्द्र सिंह को राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ, स्वाति जोशी को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसैड़, सुश्री दीपिका को राजकीय महाविद्यालय जयहरिखाल, अभय सिंह पंवार को पुरोला महाविद्यालय, सुश्री प्रभा को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी, रिजवाना तबस्सुम को राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट, प्रतिभा ग्वाल को राजकीय महाविद्यालय बेदीखाल तथा श्रीमती सोनम को राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में प्रथम तैनाती दी गई है। इन नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती से प्रदेश के दुर्गम एवं अतिदुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में जहां विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं क्षेत्र के युवा अपने आस-पास के महाविद्यालयों में ही विज्ञान विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही महाविद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक कार्यों का लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

*बयान-*

राज्य के महाविद्यालयों में गुणात्मक उच्च शिक्षा के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। महाविद्यालयों में विभिन्न संकायों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की निरंतर तैनाती की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को दूरस्थ क्षेत्र के महाविद्यालयों तैनाती दे दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार होगा साथ ही प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। – *डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views