आचार्य द्रोण की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखने वाले युवा प्रशंसा के पात्र: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

लक्ष्य केंदित करते अर्जुन देश का भविष्य: प्रो बत्रा

एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद , अखिल भारतीय सनातन परिषद, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज द्वारा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी रहे तीरंदाजो को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के इस अवसर पर अपना आशीर्वाद देते हुए श्री महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि उत्तराखंड आचार्य द्रोण की कर्मभूमि रही है और हमें उस गौरवशाली परंपरा को पुनः जीवित करना होगा। उन्होंने कहा कि आज युवा तीरंदाजों द्वारा किए जा रहे परिश्रम और उनकी सफलता को देखते हुए लगता है कि हमारे युवा उस गौरवशाली परंपरा को जीवित रखेंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा की धनुर्विद्या भारत की प्राचीनतम विधा हैं और उसका आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पुनरुत्थान करना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य एवं एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्री महंत रविंद्रपुरी जी महाराज द्वारा कॉलेज परिसर में स्थापित द्रोणाचार्य अकादमी तीरंदाजी के क्षेत्र में निरंतर परिश्रम कर रही है और आचार्य द्रोण की प्रेरणा लेकर तीरंदाजो को उत्तम दीक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा अर्जुन की भांति जीवन के लक्ष्य को केंद्रित कर रहे हैं जो कि देश के उज्जवल भविष्य को दर्शाता हैं। राज्य स्तर पर हुई इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में पुरुष सीनियर वर्ग में कार्तिक राना ने स्वर्ण पदक, जितेंद्र ने रजत पदक तथा आदर्श नेगी ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। बालिका सीनियर वर्ग में अनीशा सेमवाल को स्वर्ण, सिया को रजत तथा अवनिशा को कांस्य पदक मिला। बालक सब जूनियर वर्ग में युवराज सिंह को स्वर्ण, जन्मजय चौहान को रजत तथा अगत्सय शर्मा को कांस्य पदक मिला। जबकि बालिका सब जूनियर वर्ग में मानवी ने स्वर्ण, पावनी ने रजत तथा दिया ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। सम्मान समारोह में समानित किए गए विजेताओं ने अपनी सफलता का संपूर्ण श्रेय श्री महंत रविंद्रपुरी जी महाराज द्वारा एस एम जे एन में संचालित द्रोणाचार्य अकादमी तथा अपने गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद, हरिद्वार आर्चरी संघ के सचिव कुलदीप चौहान, चंद्रकांत शर्मा, संदीप कुमार दुकलान, धर्मपाल जेठूरी, सुनील कुमार अरोड़ा, राजकुमार ओबेरॉय, पूर्व पार्षद राजकुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो विनय थपिलयाल, डॉ नलिनी जैन, डॉ पल्लवी, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ विनीता चौहान, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 13 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 34 views