चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

*राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम*

देहरादून, 26 अप्रैल 2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बैकलॉग के इन पदों के लिये आगामी 01 मई को साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा प्रारम्भ होगी।

राज्य चिकित्सा सेव चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा भेजे गये चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों के अधियाचन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट www.ukmssb.org पर इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक आगामी 28 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिये साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन से सम्बंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत सूचना वैबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। आगामी 01 मई को अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा शुरू हो जायेगी। चयन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों को भरने के लिये चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा। जिसमें अनुसूचित जाति के लिये 183, अनुसूचित जनजाति 06, अन्य पिछड़ा वर्ग 59, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत दिव्यांगजनों के लिये 04 तथा अनारक्षित श्रेणी के तहत दिव्यांगजनों के लिये 24 पद शामिल हैं। जिस हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदकों से आवेदन मांगे गये थे। चारधाम यात्रा एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के दृष्टिगत भर्ती परीक्षा को यथाशीघ्र पूर्ण कर चयन परिणाम जारी कर दिया जायेगा।

*बयान-*

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में चयन बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शीघ्र ही चिकित्सकों का चयन परिणाम चयन बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया जायेगा। जिससे हमें 276 नये डॉक्टर मिल जायेंगे, जिन्हें आवश्यकतानुसार चारधाम यात्रा तथा दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जायेगी। – *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 4 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views